लाइव न्यूज़ :

आईएसएसएफ विश्व कप : कतर टीम पहुंची, कड़े पृथकवास में रहेंगी ब्रिटन और ब्राजील की टीमें

By भाषा | Updated: March 11, 2021 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च दिल्ली में होने वाले संयुक्त निशानेबाजी विश्व कप के लिये कतर यहां पहुंचने वाली पहली टीम बन गई जबकि ब्राजील और ब्रिटेन की टीमें शुक्रवार को पहुंचने के बाद सात दिन के कड़े पृथकवास में रहेंगी ।

कतर से छह निशानेबाज और उनका सहयोगी स्टाफ गुरूवार को यहां पहुंच गया ।

ब्राजील और ब्रिटेन में हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी बढे हैं । इन दोनों देशों के निशानेबाज, कोच और अधिकारी डाक्टर कर्णी सिंह रेंज के पास रेडिसन होटल में पृथकवास में रहेंगे । निशानेबाजी विश्व कप 18 से 29 मार्च तक होना है ।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) के इस टूर्नामेंट में 40 देशों के निशानेबाज भाग ले रहे हैं । इनमें दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, ब्रिटेन, ब्राजील, अमेरिका, ईरान, उक्रेन, फ्रांस, हंगरी, इटली, थाईलैंड और तुर्की शामिल हैं ।

चीन, जापान, आस्ट्रेलिया, जर्मनी , रूस , न्यूजीलैंड, कुवैत और मलेशिया जैसे देशों ने टीमें नहीं भेजी है ।

पिछले महीने खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने कहा था कि विश्व कप में भाग लेने के लिये निशानेबाजों को प्रोत्साहित करने के मकसद से पृथकवास के नियमों में उदारता बरती जायेगी ।

इससे पहले उनसे अनुरोध किया गया था कि निशानेबाजों को 14 दिन के कड़े पृथकवास से रियायत मिले और विदेशी टीमों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाये ।

भारत का 57 सदस्यीय दल इस टूर्नामेंट में भाग ले रहा है । इसमें तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके 15 निशानेबाज शामिल हैं । इनमें अंजुम मुद्गिल, दिव्यांश सिंह पंवार, मनु भाकर, सौरभ चौधरी प्रमुख है । राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अनीश भानवाला को भी 25 मीटर रैपिड पिस्टल टीम में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!