लाइव न्यूज़ :

इस महिला खिलाड़ी ने चोट के कारण छोड़ दी थी मुक्केबाजी, 16 की उम्र में शूटिंग वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 7, 2018 08:50 IST

मनु भाकर ने मैक्सिको में चल रही आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में सिर्फ 16 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

Open in App

भारत की मनु भाकर ने मैक्सिको में चल रही आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में सिर्फ 16 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले मनु दिसंबर में जापान में हुई एशियन चैम्पियनशिप में सिल्वर जीती थीं। उन्होंने पिछले साल दो नेशनल लेवल के रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।

हरियाणा के दादरी की रहने वाली मनु की उम्र सिर्फ 16 साल है और दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने दो साल पहले ही निशानेबाजी शुरू की है। इससे पहले मनु मुक्केबाजी और मणिपुर का मार्शल आर्ट थांग टा भी करती थीं। हालांकि चोट लगने के बाद उनकी मां ने मुक्केबाजी करने से रोक दिया था। इसके बाद उन्होंने निशानेबाजी में हाथ आजमाना शुरू किया।

मनु से पहले शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मेन्स में शाहजार रिजवी ने गोल्ड और रवि कुमार ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया था। 10 मीटर एयर राइफल वूमन में मेहुली घोष (16) ने और मेन्स कैटेगरी में रवि कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रहे शाहजार रिजवी ने टूर्नामेंट के पहले दिन 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल मुकाबले में 242.3 कर रिकॉर्ड स्कोर बनाया था।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :खेलअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!