लाइव न्यूज़ :

ISSF जूनियर वर्ल्ड कप: भारत की एलावेनिल 18 की उम्र में किया कमाल, जीता गोल्ड मेडल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 22, 2018 18:18 IST

एलावेनिल ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Open in App

सिडनी में चल रहे ईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्वकप में भारतीय खिलाड़ी एलावेनिल वालारिवान ने गोल्ड पर निशाना साधते हुए भारत का नाम रौशन किया। इस दौरान एलावेनिल ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सिंगल प्रतियोगिता में एलावेनिल ने टीम प्रतियोगिता में भी कमाल किया और श्रेया अग्रवाल व जीना खिट्टा के साथ मिलकर गोल्ड मेडल भारत के खाते में डाला।

व्यक्तिगत स्पर्धा के स्वर्ण पदक के अलावा एलावेनिल ने महिला टीम स्पर्धा में श्रेया अग्रवाल और जीना खिट्टा के साथ भारत को टीम स्वर्ण पदक दिलवाने में भी मदद की। वहीं अर्जुन बबूता ने पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जो उनका दूसरा जूनियर विश्वकप पदक भी है।

18 साल की एलावेनिल अपने करियर के दूसरे ही विश्वकप में खेलने उतरी हैं जबकि वह पहली बार फाइनल में पहुंचीं जहां उन्होंने फाइनल में 249.8 का सर्वाधिक स्कोर हासिल किया। उन्होंने साथ ही क्वालिफिकेशन में 631.4 का स्कोर बनाया जो विश्वकप में नया रिकॉर्ड है।

एलावेनिल ने अहम 24वें शॉट पर 10.7 के स्कोर के साथ चीनी ताइपे की लिन यिंग शिन को पीछे छोड़ा। एलावेनिल ने पिछले सप्ताह फिसू विश्व शूटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :खेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम