लाइव न्यूज़ :

ISSF जूनियर वर्ल्ड कप: मुस्कान ने आखिरी दिन जीता गोल्ड, भारत दूसरे स्थान पर

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2018 13:52 IST

वर्ल्ड कप के आखिरी इवेंट पुरुषों के स्कीट स्पर्धा में भारक के अनंत जीत नारुका पांचवें स्थान पर रहे।

Open in App

नई दिल्ली, 28 मार्च: ऑस्ट्रेलिया में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप के आखिरी दिन मुस्कान भनवाला ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। जूनियर वर्ल्ड कप के व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भारत का यह चौथा स्वर्ण पदक है। पिछले साल इस प्रतियोगिता में 16 साल की मुस्कान चौथे स्थान पर रही थीं।

बहरहाल, फाइनल में मुस्कान ने छठे राउंड में बढ़त बनाई  और करीबी प्रतिद्वंद्वी चीन की किन शियांग (16 साल) को तीन अंक पीछे छोड़ा। इस बढ़त को मुस्कान आखिर तक बनाए रखने में कामयाब रही। दोनों निशानेबाजों का यह पहला आईएसएसएफ मेडल है।

वहीं, एक दिन पहले ही मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीत भारत की ही मनु भाकर चौथे स्थान पर रहीं। 25 मीटर पिस्टल इवेंट का ब्रॉन्ड मेडल थाईलैंड की 16 साल की कान्याकोर्न हिरुनफोएम ने जीता। वर्ल्ड कप के आखिरी इवेंट पुरुषों के स्कीट स्पर्धा में भारक के अनंत जीत नारुका पांचवें स्थान पर रहे। गोल्ड चीन के जुयांग डुओ के हाथ में गया। (और पढ़ें- ISSF जूनियर वर्ल्ड कप: मनु भाकर-अनमोल ने एयर पिस्टल मिक्स्ड में जीता गोल्ड मेडल)

इसके साथ ही आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में भारत ने 9 गोल्ड के साथ 22 मेडल जीते और दूसरे स्थान के साथ अभियान का समापन किया। भारत के खाते में 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज आए। वहीं, चीन पहले स्थान पर रहा। उसके खाते में 9 गोल्ड सहित 25 पदक आए। (और पढ़ें- डेविड वॉर्नर ने छोड़ी सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी, जल्द होगी नए कप्तान की घोषणा)

टॅग्स :निशानेबाजीऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!