लाइव न्यूज़ :

गोवा में मैदानों की देखभाल पर तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए आईएसएल ने

By भाषा | Updated: March 11, 2021 15:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आयोजकों ने देश की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता के 2020-21 के पूरे सत्र के दौरान मैदानों को तैयार रखने के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं।

लीग के सातवें सत्र का फाइनल रविवार को एटीके मोहन बागान और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोवा के मडगांव में खेला जाएगा।

कोविड-19 महामारी के कारण लीग के मौजूदा सत्र का आयोजन गोवा में तीन स्थलों पर किया जा रहा है।

आईएसएल ने गुरुवार को विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैदान शीर्ष स्थिति पर रहें इसके लिए लीग ने खर्चे में कोई कमी नहीं की- सत्र के पहले और सत्र के दौरान मैदानों की देखभाल पर तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए।’’

इसमें कहा गया, ‘‘इन मैदानों को तैयार रखने के लिए 70 मैदानकर्मियों ने दिन-रात काम किया।’’

टूर्नामेंट के आयोजक एफएसडीएल (फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड) के अनुसार इतने कम समय में तीन स्टेडियमों में इतने सारे मैचों के आयोजन के लिए सबसे बड़ी चुनौती खेलने की सतह के स्तर को बनाए रखना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!