लाइव न्यूज़ :

ISL 2023-24: मोहन बागान और पंजाब एफसी के बीच मैच 23 सितंबर को, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 22, 2023 19:38 IST

मोहन बागान और पंजाब एफसी के बीच मैच 23 सितंबर को कोलकाता के साल्ट लेक में विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन में आयोजित किया जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन बागान सुपर जाइंट का पहला मुकाबला पंजाब एफसी से आईएसएल 2023-24 मैच 23 सितंबर, शनिवार को होगामैच कोलकाता के युबा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा

 ISL 2023-24, Mohun Bagan Super Giant vs Punjab FC : आईएसएल 2023-24 में मौजूदा चैंपियन मोहन बागान सुपर जाइंट अपना पहला मुकाबला पंजाब एफसी के खिलाफ खेलेगा। मोहन बागान के कई खिलाड़ियों ने हाल ही में डूरंड कप में अपना जलवा दिखाया था। अब ये खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।  मोहन बागान और पंजाब एफसी के बीच मैच 23 सितंबर को कोलकाता के साल्ट लेक में विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन में आयोजित किया जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

डूरंड कप के बाद, मोहन बागान ने एएफसी कप के शुरुआती ग्रुप-लीग मैच में भाग लिया था। इस मैच में मोहन बागान ने अपनी साथी आईएसएल टीम ओडिशा एफसी को 4-0 से हराकर आसान जीत हासिल की। दूसरी तरफ  पंजाब एफसी इस सीजन में आईएसएल में पदार्पण कर रही है।  उन्होंने पिछले सीज़न में आई लीग का खिताब हासिल किया था। पंजाब को इससे पहले डूरंड कप के पहले मैच में मोहन बागान का सामना करना पड़ा था और उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

मोहन बागान सुपर जायंट और पंजाब एफसी के बीच शनिवार के आईएसएल 2023-24 मैच के बारे में यहां कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। 

1- मोहन बागान सुपर जाइंट और पंजाब एफसी के बीच आईएसएल 2023-24 मैच 23 सितंबर, शनिवार को होगा।

2- मोहन बागान सुपर जाइंट और पंजाब एफसी के बीच आईएसएल 2023-24 का मैच कोलकाता के युबा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा।

3- मोहन बागान सुपर जाइंट और पंजाब एफसी के बीच आईएसएल 2023-24 मैच शनिवार को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

4- मोहन बागान सुपर जाइंट बनाम पंजाब एफसी मैच भारत में स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

5- मोहन बागान सुपर जाइंट बनाम पंजाब एफसी मैच भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

मोहन बागान सुपर जाइंट बनाम पंजाब एफसी संभावित शुरुआती XI

मोहन बागान सुपर जाइंट की अनुमानित शुरुआती लाइन-अप:

कैथ (जीके), अली-आई, बोस, हैमिल, राय, अब्दुल स्माद, बाउमोस, थापा, कुरुनियन, पेट्राटोस, सिंहॉ

पंजाब एफसी की संभावित शुरुआती लाइन-अप: 

के.केमजोंग (जीके), सुरेश मैतेई, लुंगडिम, शेरीफ-थैंकगलाकथ, चट्ज़िसाईस, वनलालरेमडिका, सिंह, ऑगस्टीन, मेजसेन, मेरा, प्रशांत

टॅग्स :आईएसएलफुटबॉलइंडियन सुपर लीग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!