लाइव न्यूज़ :

आईओए प्रमुख बत्रा ने कहा, पूर्वोत्तर में शीर्ष खिलाड़ी तैयार करने की अधिक क्षमता

By भाषा | Updated: November 15, 2021 18:06 IST

Open in App

गंगटोक, 15 नवंबर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने सोमवार को कहा कि देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ी तैयार करने की राष्ट्र के किसी अन्य हिस्से से अधिक क्षमता है।

बत्रा ने कहा कि पूर्वोत्तर के खिलाड़ी ‘बेहद प्रतिभावान’ हैं और उनके पास प्रतिस्पर्धी खेल खेलने के लिए जरूरी शारीरिक दमखम है।

आईओए अध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में पूर्वोत्तर से और अधिक शीर्ष खिलाड़ी आएंगे।

बत्रा राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। वह यहां आने से पहले पश्चिम बंगाल गए थे।

बत्रा ने सिक्किम सरकार के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है और जमीनी स्तर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रही है।

बत्रा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भी सदस्य और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) के भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि वह सिक्किम में खेलों के विकास के लिए यहां आए हैं।

सिक्किम ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कुबेर भंडारी और उनकी कार्यकारी समिति के सदस्यों ने यहां पहुंचने पर बत्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!