लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को तोक्यो ओलंपिक में दर्शकों के रहने की उम्मीद

By भाषा | Updated: November 12, 2020 12:17 IST

Open in App

लुसाने, 12 नवंबर (एपी) कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने की दिशा में इस सप्ताह हुई प्रगति और जापान में खेल आयोजनों से उत्साहित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने उम्मीद जताई है कि अगले साल तोक्यो ओलंपिक में स्पर्धाओं के दौरान दर्शक स्टेडियम में मौजूद होंगे ।

इस साल कोरोना महामारी के कारण स्थगित हुए ओलंपिक अगले साल 23 जुलाई से होंगे ।

फाइजर कंपनी ने अपनी वैक्‍सीन के शुरुआती ट्रायल में 90% असरदार होने का दावा किया है। इसके अलावा जापान ने पिछले रविवार को अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक स्पर्धा का सफल आयोजन किया ।

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा ,‘‘ इन घटनाओं को देखकर हमें विश्वास हो चला है कि ओलंपिक स्थानों पर अच्छी संख्या में दर्शक आ सकेंगे ।’’

यह पूछने पर कि क्या आईओसी ओलंपिक प्रतिभागियों के लिये वैक्सीन डोज खरीदेगी, बाक ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और कई निर्माताओं से संपर्क जारी है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ वैक्सीन सबसे पहले उन लोगों को दी जानी चाहिये जो अधिक जोखिम पर है ।जैसे नर्स, डॉक्टर और सारे कोरोना योद्धा जिन्होंने हमें जीवित रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!