लाइव न्यूज़ :

चोटिल साइना ने विश्व चैम्पियनशिप से नाम वापिस लिया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 12:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में पहली बार चोटों के कारण विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग नहीं लेंगी।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने विश्व चैम्पियनशिप में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है जबकि आठ बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची । वह ग्रोइन में खिंचाव और घुटने की चोट से जूझ रही है ।

विश्व चैम्पियनशिप स्पेन के हुएलवा में 12 से 19 दिसंबर तक खेली जायेगी ।

साइना के पति और साथी खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप ने पीटीआई को बताया ,‘‘ साइना को विश्व चैम्पियनशिप से नाम वापिस लेना पड़ा क्योंकि वह ग्रोइन और घुटने की चोट से जूझ रही है । वह समय पर फिट नहीं हो सकेगी ।’’

अक्टूबर में डेनमार्क में थॉमस और उबेर कप में साइना को चोट के कारण बीच से ही बाहर होना पड़ा । फ्रेंच ओपन में भी वह पहले दौर के दूसरे गेम के बाद नहीं खेल सकी ।

कश्यप ने कहा ,‘‘ उसे उबेर कप में ग्रोइन की चोट लगी थी । डेनमार्क में वह ठीक थी लेकिन चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई थी । फ्रेंच ओपन खेलते समय चोट बढ गई और दर्द होने लगा । उम्मीद है कि वह 15 से 15 दिसंबर तक वापसी कर सकेगी ।’’

साइना ने 2006 के बाद से हमेशा विश्व चैम्पियनशिप में भाग लिया है । उसने 2015 में रजत पदक जीता था जब वह फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थी । दो साल बाद ग्लास्गो में उसने कांस्य पदक जीता ।

पिछले दो साल से साइना चोटों से जूझ रही है और तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन भी नहीं खेल सकी । विश्व रैंकिंग में अब वह 23वें स्थान पर है ।

अपने कैरियर में खुद चोटों से जूझते रहे कश्यप चेन्नई और हैदराबाद में सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट के जरिये वापसी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!