तोक्यो ओलंपिक में भारत का 14वें दिन का कार्यक्रम

By भाषा | Published: August 5, 2021 07:16 PM2021-08-05T19:16:55+5:302021-08-05T19:16:55+5:30

India's 14th day schedule at Tokyo Olympics | तोक्यो ओलंपिक में भारत का 14वें दिन का कार्यक्रम

तोक्यो ओलंपिक में भारत का 14वें दिन का कार्यक्रम

तोक्यो, पांच अगस्त तोक्यो ओलंपिक के 14वें दिन (शुक्रवार) को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। (भारतीय समयानुसार)

एथलेटिक्स:

*गुरप्रीत सिंह, पुरुषों की 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा, तड़के दो बजे ।

*प्रियंका गोस्वामी और भावना जाट, महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल  दोपहर एक बजे।

*पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले पहला चरण, दूसरी  हीट , शाम पांच बजकर सात मिनट पर।

गोल्फ:

*अदिति अशोक और दीक्षा डागर महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड तीन, सुबह चार बजे।

हॉकी:

*भारत बनाम ब्रिटेन, महिला कांस्य पदक मैच, सुबह सात बजे।

कुश्ती:

* बजरंग पुनिया बनाम अरनाजर अकमातालिव (किर्गिस्तान) , पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा; सुबह आठ बजे शुरू होने के बाद आठवां मुकाबला

*सीमा बिस्ला बनाम सर्रा हमदी (ट्यूनीशिया), महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा का रेपेचेज दौर , सुबह आठ बजे शुरू होने के बाद दूसरा मुकाबला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India's 14th day schedule at Tokyo Olympics

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे