लाइव न्यूज़ :

अनुभवी की कमी के कारण भारतीय महिला टीम ओलंपिक क्वालीफिकेशन से चूकीं: डोला

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:59 IST

Open in App

कोलकाता, 21 जून महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम के पहली बार ओलंपिक क्वालीफिकेशन से चूकने को अनुभव की कमी बताते हुए पूर्व विश्व कप चैंपियन डोला बनर्जी ने कहा कि भारतीय तिकड़ी में दिग्गज दीपिका कुमारी के साथ एक और अनुभवी नाम होना चाहिए था।

भारतीय महिला टीम ने 2004 के एथेंस ओलंपिक में तीरंदाजी के पदार्पण के बाद पहली बार इन वैश्विक खेलों का टिकट हासिल करने से चूक गयी। दीपिका, अंकिता भकत और कोमलिका बारी की तिकड़ी रविवार को पेरिस में आखिरी ओलंपिक क्वालीफायर के अपने शुरुआती दौर में कोलंबिया से हारने के बाद ओलंपिक की दौड़ से बाहर हो गयी।

डोला ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। भारतीय महिला टीम ओलंपिक में पदक की दावेदारों में शामिल थी लेकिन क्वालीफाई भी नहीं कर सकी। ’’

भारतीय टीम ने इससे पहले शानदार शुरूआत की थी जिसमें दीपिका ने 674 का शीर्ष व्यक्तिगत स्कोर किया था। इससे टीम ने क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहते हुए एलीमिनेशन दौर में सीधे प्रवेश किया था।

एलीमिनेशन के पहले दौर में ही हालांकि टीम को कोलंबिया के खिलाफ 6-0 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ियों ने तीन दौर में क्रमश: 54, 49, 52 के स्कोर किये।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा नहीं है कि कोलंबिया ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन हमारे निशानेबाजों ने औसत से खराब प्रदर्शन किया। वे अभ्यास में भी 57-58 का स्कोर बना रहे थे। भारत ने दूसरे सेट में जब सिर्फ 49 का स्कोर किया तब कोलंबिया ने आसानी से बढ़त हासिल कर ली।

भारत के 2019 विश्व चैंपियनशिप से क्वालीफाई करने में विफल रहने के बाद टीम ने तीन बार की ओलंपियन और सबसे अनुभवी तीरंदाज लैशराम बोम्बायला देवी के स्थान पर बाएं हाथ की अंकिता भक्त शामिल किया।

डोला ने कहा, ‘‘ मैं यह नहीं कह सकती कि अगर हमारे पास बोम (बोम्बयाला) होती तो हम क्वालीफाई कर ही लेते लेकिन अनुभव निश्चित रूप से मायने रखता है। जब आपके पास दो अनुभवी तीरंदाज हों तो एक दूसरे के खराब निशाने की भरपाई हो सकती है।’’

डोला ने कहा, ‘‘ अगर सीनियर खिलाड़ी का निशाना चूक गया तो जूनियर तीरंदाज नर्वस हो जाते है। अंकिता और कोमालिका को इस स्तर पर कम अनुभव है।’’

तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की पुरुष टीम के साथ भारत के पास अब तोक्यो में चार तीरंदाज होंगे। दीपिका अपने लगातार तीसरे ओलंपिक में महिला वर्ग में इकलौती प्रतिनिधि होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!