लाइव न्यूज़ :

यूएई के खिलाफ दोस्ताना मैच में साल की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

By भाषा | Updated: October 1, 2021 15:39 IST

Open in App

दुबई, एक अक्टूबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ शनिवार को होने वाले अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में इस साल की पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी ।

भारतीय टीम ने इस साल में पांच मैच खेले लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी हालांकि सभी टीमें ऊंची रैंकिंग वाली यूरोपीय टीमें थी ।

रैंकिंग में 57वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम 100वीं रैंकिंग वाली यूएई के खिलाफ जीत के साथ एएफसी एशियाई कप की तैयारी भी पुख्ता करना चाहेगी जो जनवरी फरवरी में होना है ।

थॉमस डेनेर्बी की टीम इसके बाद सोमवार को ट्यूनीशिया से खेलेगी जो फीफा रैंकिंग में 77वें स्थान पर है ।

जमशेदपुर में एक महीने अभ्यास शिविर के बाद भारतीय खिलाड़ियों को पिछले छह महीने में पहले मैच का बेताबी से इंतजार है ।उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अप्रैल में खेला था जिसमें बेलारूस ने उन्हें 2 . 1 से हराया था ।

कोचे डेनेर्बी ने कहा ,‘‘ हमने काफी मेहनत की है।हम पांच तकनीकी और रणनीतिक सत्र रोज आयोजित कर रहे हैं । इसके अलावा रनिंग सत्र भी हैं और स्थानीय टीमों के खिलाफ दोस्ताना मैच भी खेले हैं ।’’

उन्हें उम्मीद है कि एशियाई कप में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी जिससे भारत में महिला फुटबॉल की लोकप्रियता भी बढेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘हमारा मकसद एशियाई कप में अच्छा प्रदर्शन है।स्वीडन में महिला फुटबॉल काफी लोकप्रिय है । नाइजीरिया में तो लोग इसके दीवाने हैं । भारत में उतना लोकप्रिय नहीं है लेकिन मेरे लिये यह अच्छी चुनौती भी है ।हम कामयाब रहे तो भारत में खेल की लोकप्रियता जरूर बढेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!