लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला फुटबॉल टीम मंगलवार से गोवा में ट्रेनिंग शुरू करेगी

By भाषा | Updated: November 30, 2020 14:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद अपना पहला ट्रेनिंग शिविर मंगलवार से गोवा में राष्ट्रीय कोच मेमोल रॉकी के मार्गदर्शन में शुरू करेगी जो कोविड-19 महामारी के लिये एआईएफएफ द्वारा निर्धारित किये गये कड़े जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कराया जायेगा।

भारतीय महिला टीम का नौ महीनों में यह पहला शिविर होगा। इसमें अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अनुसार टीम के डॉक्टर शेरविन शेरीफ द्वारा बनायी गयी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया जायेगा।

महिला कोच रॉकी ने कहा कि टीम ट्रेनिंग बहाल करने को लेकर उत्साहित है क्योंकि उसकी निगाहें 2022 में एएफसी एशिया कप की तैयारियों पर लगी हैं।

रॉकी ने एआईएफएफ डॉट कॉम से कहा, ‘‘एएफसी महिला एशिया कप बड़ा टूर्नामेंट है जिसमें भारतीय महिला सीनियर राष्ट्रीय टीम खेलेगी। हम ओलंपिक क्वालीफायर में खेले थे लेकिन एएफसी महिला एशिया कप बिलकुल अलग तरह का मुकाबला है। ’’

गोवा पहुंचने के बाद खिलाड़ियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जायेगा और अगर यह नेगेटिव आता है तो उन्हें सात दिन तक पृथकवास में रखा जायेगा। पृथकवास के बाद उनका आठवें दिन आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया जायेगा, जिसके बाद खिलाड़ी ट्रेनिंग शुरू कर पायेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!