लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला फुटबॉल टीम चिली से 0-3 से हारी

By भाषा | Updated: November 29, 2021 15:27 IST

Open in App

मनाउस (ब्राजील), 29 नवंबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद सोमवार को यहां अमेजन एरेना में चार देशों के टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में चिली के खिलाफ 0-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

स्ट्राइकर मारिया उरुतिया (14वें मिनट) ने चिली को पहले हाफ में बढ़त दिलाई जबकि इसिदोरा हर्नांडेज और कारेन अराया ने क्रमश: 84वें और 85वें मिनट में गोल दागकर भारत की वापसी की उम्मीदें तोड़ दी।

भारत ने ब्राजील के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली टीम की शुरुआत एकादश में तीन बदलाव करते हुए गोलकीपर अदिति चौहान की जगह एम लिनतोइगांबी देवी को मौका दिया जबकि कमला देवी और डेंगमेई ग्रेस की जगह मार्टिना थोकचोम और मनीषा पन्ना को खिलाया।

भारत के लिए पहला मौका ब्राजील के खिलाफ गोल करने वाली मनीषा कल्याण ने बनाया लेकिन छठे मिनट में उनका शॉट सीधा विरोधी गोलकीपर के हाथों में चला गया।

चिली ने इसके बाद मैच पर नियंत्रण बनाया। दायें छोर से मारिया रोजस के क्रॉस पर जेविएरा टोरो के प्रयास को लिनतोइगांबी ने नाकाम किया।

एक मिनट बाद हालांकि चिली ने रोजस के पास पर मारिया के गोल से बढ़त बना ली।

मध्यांतर तक चिली की टीम ने 1-0 की बढ़त बरकरार रखी।

दूसरे हाफ के 66वें मिनट में भारत ने अच्छा मूव बनाया। मनीषा ने गेंद को 20 साल की स्थानापन्न खिलाड़ी डेंगमेई की ओर बढ़ाया लेकिन उनके शॉट को एंडलर ने रोक दिया।

हालांकि जब लग रहा था कि भारत हार के अंतर को कम रखने में सफल रहेगा तब चिली ने दो मिनट के भीतर दो गोल दागकर 3-0 से जीत सुनिश्चित की।

भारत अपना अंतिम मैच गुरुवार को वेनेजुएला के खिलाफ खेलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!