लाइव न्यूज़ :

शेष विश्व से ऑनलाइन शतरंज नेशन्स कप में हारी भारतीय टीम

By भाषा | Updated: May 6, 2020 05:35 IST

भारत को मंगलवार को फिडे-चेस.काम ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अमेरिका से ड्रा खेलने के बाद दूसरे मैच में शेष विश्व से 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत को मंगलवार को फिडे-चेस.काम ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अमेरिका से ड्रा खेलने के बाद दूसरे मैच में शेष विश्व से 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा।पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को तैमूर रादजाबोव ने ड्रा पर रोक दिया जबकि विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हंपी भी पूर्व विश्व चैंपियन मारिया मुजीचुक का रक्षण तोड़ने में नाकाम रही।

भारत को मंगलवार को फिडे-चेस.काम ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अमेरिका से ड्रा खेलने के बाद दूसरे मैच में शेष विश्व से 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा।

पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को तैमूर रादजाबोव ने ड्रा पर रोक दिया जबकि विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हंपी भी पूर्व विश्व चैंपियन मारिया मुजीचुक का रक्षण तोड़ने में नाकाम रही।

पी हरिकृष्णा और युवा खिलाड़ी अलिरेजा फिरोजा ने भी अंक बांटे लेकिन विदित गुजराती की जगह उतरे बी अधिबान को पेरू के जार्ज कोरी के हाथों हार झेलनी पड़ी जिससे भारत ने यह मुकाबला गंवा दिया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन ने अपनी दूसरी जीत से बढ़त बना ली है। उसने पहले मैच में शेष विश्व को 3-1 से हराने के बाद दूसरे मुकाबले में यूरोप को इसी अंतर से पराजित किया।

चीन के अब चार मैच अंक (प्रत्येक मैच से दो) और छह बोर्ड अंक हैं। इससे पहले भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका के साथ अंक बांटे।

हंपी ने अन्ना जातोनकिश पर जीत दर्ज लेकिन आनंद ने हिकारू नकामुरा से बाजी ड्रा खेली। फैबियानो कारूआना हालांकि भारत के नंबर दो खिलाड़ी गुजराती पर जीत दर्ज करने में सफल रहे।

हरिकृष्णा और लेनियर डोमिनगेज की बाजी बराबर रही।

टॅग्स :शतरंजइंडियाखेललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!