लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की तुलना में भारतीय टीम बेहद मजबूत, उलटफेर कर सकता है अफगानिस्तान : गंभीर

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:26 IST

Open in App

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि भारत टी20 विश्व कप में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की तुलना में अधिक मजबूत टीम के रूप में शुरुआत करेगा जबकि राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान की टीम उलटफेर कर सकती है।भारत और पाकिस्तान 24 अक्टूबर को दुबई स्टेडियम में अपने लीग अभियान की शुरुआत करेंगे। टी20 विश्व कप 2007 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की यादगार पारी खेलने वाले गंभीर ने कहा कि भारत के पड़ोसी देश पर बहुत अधिक दबाव रहेगा। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘पाकिस्तानी टीम से भी बहुत अधिक अपेक्षाएं की जाएंगी और यदि आप अभी की स्थिति पर गौर करो तो भारत पाकिस्तान की तुलना में बेहद मजबूत है। ’’उन्होंने कहा, ‘‘टी20 प्रारूप ऐसा है जिसमें कोई भी टीम किसी टीम को हरा सकती है क्योंकि यह काफी हद व्यक्तिगत प्रदर्शन वाला प्रारूप है और हम किसी टीम को कमजोर नहीं आंक सकते हैं। ’’गंभीर ने कहा, ‘‘उदाहरण के लिये आप अफगानिस्तान को कम करके नहीं आंक सकते। राशिद खान जैसे खिलाड़ी उलटफेर करवा सकते हैं। यह बात पाकिस्तान पर भी लागू होती है लेकिन हां दबाव पाकिस्तान पर होगा। ’’उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं जिससे वह प्रतिस्पर्धी टीम बन गयी है और वह कुछ उलटफेर कर सकती है। गंभीर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि इस टूर्नामेंट में यदि कोई एक टीम छुपे रूस्तम के रूप में भाग लेगी तो वह अफगानिस्तान है। इसके अलावा उसके पास राशिद खान, मुजीब (उर रहमान) और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ी हैं। आप उसके इन खिलाड़ियों को हल्के से नहीं ले सकते हो।’’ग्रुप एक में आस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें हैं और गंभीर ने उसे ‘मौत का ग्रुप’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह असल में वास्तविक ग्रुप है। ये चारों टीम 23 अक्टूबर को मैदान पर उतरेंगी। शनिवार का वह दिन बेहद रोमांचक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!