लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम फीफा विश्व रैंकिंग में 100वें स्थान पर पहुंची, लेबनान और न्यूजीलैंड को पछाड़ा

By रुस्तम राणा | Updated: June 29, 2023 17:33 IST

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम 1204.90 के कुल अंकों के साथ 100वें स्थान पर पहुंच गई। यह भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम द्वारा इतिहास में हासिल की गई चौथी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय पुरुष फुटबॉल टीम 1204.90 के कुल अंकों के साथ 100वें स्थान पर पहुंची हैयह भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम द्वारा इतिहास में हासिल की गई चौथी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है1996 में टीम की रैंक 94वीं, 1993 में 99वीं और 2017 से 2018 तक 96वीं रैंक पर आ गई थी

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम फीफा की नवीनतम विश्व रैंकिंग में 100वें स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम ने यह उपलब्धि हासिल करने के मामले में लेबनान और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को पीछे छोड़ दिया है। यह पांच साल बाद है जब भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम 2018 में 96वें स्थान से खिसकने के बाद शीर्ष 100 क्लब में शामिल हुई।

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम 1204.90 के कुल अंकों के साथ 100वें स्थान पर पहुंच गई। यह भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम द्वारा इतिहास में हासिल की गई चौथी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। 1996 में टीम की रैंक 94वीं, 1993 में 99वीं और 2017 से 2018 तक 96वीं रैंक पर आ गई थी। फीफा रैंकिंग में सुधार 1 जुलाई को दक्षिण एशिया फुटबॉल महासंघ के महत्वपूर्ण सेमीफाइनल से पहले भारत के लिए नैतिक प्रोत्साहन के रूप में आएगा। भारत का मुकाबला फीफा विश्व रैंकिंग में 102वें स्थान पर मौजूद लेबनान से होगा।

अगर टेबल टॉपर्स की बात करें तो फीफा 2022 चैंपियन अर्जेंटीना शीर्ष पर है और उपविजेता फ्रांस दूसरे स्थान पर है। जबकि ब्राजील, इंग्लैंड और बेल्जियम सूची में अगली तीन टीमें हैं। छठे नंबर पर क्रोएशिया, फिर नीदरलैंड, आठवें पर इटली और टॉप 10 में आखिरी दो स्थान पुर्तगाल और स्पेन के पास हैं। फीफा रैंकिंग में आखिरी टीमों में पाकिस्तान 201वें स्थान पर है। अन्य दक्षिण एशियाई फुटबॉल टीमें भी भारत से काफी नीचे हैं, जैसे श्रीलंका 207वें, बांग्लादेश 192वें और नेपाल 175वें स्थान पर है।

टॅग्स :फुटबॉलफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!