लाइव न्यूज़ :

भारतीय ग्रैंडमास्टर हरिकृष्णा ने कार्लसन को ड्रा पर रोका

By भाषा | Updated: December 27, 2020 18:32 IST

Open in App

चेन्नई, 27 दिसंबर भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने चैम्पियंस शतरंज टूर एअरथिंग्स मास्टर्स ऑनलाइन शतरंज चैम्पियनशिप के शुरूआती चरण के अपने चौथे मुकाबले में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को ड्रा पर रोक दिया।

हरिकृष्णा और मौजूदा विश्व चैम्पियन कार्लसन ने शनिवार को टूर्नामेंट के शुरूआती दिन अपने चारों मुकाबले ड्रा खेले। हरिकृष्णा नार्वे के इस खिलाड़ी के खिलाफ 24 चालों के बाद ड्रा के लिए सहमत हुए।

भारत के नंबर दो खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने मैक्सिम विचेर-लाग्रेवे, दानिल दुबोव और स्पेन के डेविड एंटोन गुइज्जारो से ड्रा खेला। वह तालिका में दो अंक के साथ आठवें पायदान पर है।

हरिकृष्णा पांचवें दौर में डेनमार्क के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरि के खिलाफ खेलने के बाद अलेक्जेंडर ग्रिस्चुक, हिकारू नाकामुरा, इयान नेपोमनियाचत्ची, लेव अरोनियन, वेसले सो और तैमूर रादजाबोव का सामना करेंगे।

नाकामुरा, आरोनियन, दुबोव, रादजाबोव और सो 12 खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में 2.5 अंक के साथ तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। प्रारंभिक दौर के शीर्ष आठ खिलाड़ी क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।

तीन जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का शुरूआती चरण रैपिड शतरंज खेला जाएगा जिसमें सभी खिलाड़ी 11 मुकाबले खेलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!