लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाज विजेंदर सिंह बोले- जब मसाला हिन्दू-मुस्लमान वाला अच्छा लगने लगे, वो कौमें "प्याज" की चिंता नहीं करतीं

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 11, 2019 18:48 IST

विजेंदर सिंह ने एमेच्योर बॉक्सर के तौर पर साल 2008 में बीजिंग में हुए ओलंपिक गेम्स में मिडिलवेट वर्ग का कांस्य पदक जीता था।

Open in App

ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सरविजेंदर सिंह ने हिंदू-मुसलमान और प्याज की बढ़ती कीमत को लेकर बुधवार (11 दिसंबर) को एक ट्वीट के जरिए तंज कसा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "जब मसाला हिन्दू मुस्लमान वाला अच्छा लगने लगे वो कौमें "प्याज" की चिंता नहीं करतीं।" 

विजेंदर सिंह के इस ट्वीट को नागरिकता संशोधन विधेयक से जोड़कर देखा जा रहा है। वह कांग्रेस की टिकट पर साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

बता दें कि विजेंदर सिंह ने एमेच्योर बॉक्सर के तौर पर साल 2008 में बीजिंग में हुए ओलंपिक गेम्स में मिडिलवेट वर्ग का कांस्य पदक जीता था। साल 2009 में उन्होंने मिलान में खेली गई वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

विजेंदर सिंह ने पिछले महीने घाना के पूर्व राष्ट्रमंडल चैम्पियन चार्ल्स अडामू को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही पेशेवर सर्किट में उनका चार साल का अपराजेय अभियान कायम रहा।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता 34 बरस के विजेंदर डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने आठ दौर के मुकाबले में अडामू को हराया।

टॅग्स :विजेंदर सिंहबॉक्सरमुक्केबाजीइंडियाओलंपिकएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!