लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी विश्व कप में भारत के चार पदक पक्के, दल में पॉजिटिव कोविड मामला भी मिला

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर भारतीय मुक्केबाजों ने रिंग में उतरे बिना चार पदक पक्के किए जब गुरुवार को जर्मनी के कोलोन में मुक्केबाजी विश्व कप के ड्रॉ में देश के चार मुक्केबाजों को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली। भारतीय दल में हालांकि एक सहयोगी स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव भी पाया गया।

एशियाई खेलों के चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल से अपना अभियान शुरू करेंगे जबकि महिला वर्ग में पूजा रानी (75 किग्रा), मनीषा (57 किग्रा) और सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) कम खिलाड़ियों के कारण अपने अपने वर्ग में अंतिम चार से शुरुआत करेंगे।

टीम के सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य हालांकि कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। इस मामले के सामने आने के बाद दौरे पर गए मुक्केबाजों का एक और दौर का परीक्षण किया गया जिसमें कोई मुक्केबाज पॉजिटिव नहीं आया।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के एक सूत्र ने बताया, ‘‘फिजियो रोहित कश्यप कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है लेकिन मुक्केबाज ठीक हैं। उनका दोबारा परीक्षण कराया गया और वे नेगेटिव आए हैं। फिजियो को पृथकवास में रखा गया है और उसकी तबीयत ठीक है।’’ टीम को फिटनेस समस्याओं का भी सामना करना पड़ा जब एशियाई चैंपियनशिप के चार बार के पदक विजेता शिव थापा (63 किग्रा) और संजीत (91 किग्रा) को मामूली चोटों के कारण टूर्नामेंट से हटना पड़ा।

बाकी टीम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी जिसके बाद स्वदेश लौटेगी। इसके साथ ही टीम के यूरोप में एक महीने से अधिक के ट्रेनिंग सह प्रतियोगिता दौरे का अंत होगा।

पंघाल को गुरुवार को ही सेमीफाइनल में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता फ्रांस के बिलाल बेनामा से भिड़ना है। बिलाल ने जब कांस्य पदक जीता था तब पंघाल ने रजत पदक हासिल किया था।

टूर्नामेंट में चार भारतीय पुरुष और पांच महिला मुक्केबाज हिस्सा ले रही हैं। भारत और मेजबान के अलावा टूर्नामेंट में बेल्जियम, क्रोएशिया, डेनमार्क, फ्रांस, मालदोवा, नीदरलैंड, पोलैंड और युक्रेन के मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!