लाइव न्यूज़ :

भारत अगले महीने घुड़सवारी विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करेगा

By भाषा | Updated: February 24, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी भारत घुड़सवारी टेंट पेंगिंग टूर्नामेंट के लिये 11 से 14 मार्च तक ग्रेटर नोएडा में विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करेगा।

बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय घुड़सवारी महासंघ और इक्विविंग्स स्पोर्ट्स द्वारा संयुक्त रूप मिलकर किया जायेगा जो देश में इस खेल के आयोजन की निजी फर्म है।

मेजबान भारत सहित सात देशों के इस टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद है जिसमें रूस, अमेरिका, बेलारूस, पाकिस्तान, सूडान और बहरीन शामिल हैं।

इन सात टीमों में से शीर्ष दो टीमें विश्व कप के लिये क्वालीफाई करेंगी जो दक्षिण अफ्रीका में 2023 में होना है।

विश्व कप क्वालीफायर ‘द पेंटा ग्रांड 2021’ का हिस्सा होगा जिसमें राष्ट्रीय घुड़सवारी टेंट पेगिंग चैम्पियनशिप, द हाफ मिलियन कप और तीन से 14 मार्च तक ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाला ‘नोएडा होर्स शो’ भी शामिल है।

टेंट पेगिंग को 1982 में एशिया ओलंपिक परिषद ने अधिकारिक खेल के तौर पर शामिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!