लाइव न्यूज़ :

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 139 रन का लक्ष्य

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:20 IST

Open in App

साउथम्पटन, 23 जून भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के छठे और आखिरी दिन बुधवार को यहां अपनी दूसरी पारी में 170 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 139 रन का लक्ष्य दिया।

न्यूजीलैंड को अधिकतम 53 ओवर खेलने का मौका मिलेगा जिसमें वह लक्ष्य हासिल करके इतिहास रचने की कोशिश करेगा। परिस्थितियां अब भी गेंदबाजों के अनुकूल हैं और भारतीय गेंदबाज इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

भारत की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 41 रन बनाये। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने 48 रन देकर चार, ट्रेंट बोल्ट ने 39 रन देकर तीन, काइल जैमीसन ने 30 रन देकर दो और नील वैगनर ने 44 रन देकर एक विकेट लिया।

भारत ने सुबह दो विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन कप्तान विराट कोहली (29 गेंदों पर 13 रन) और चेतेश्वर पुजारा (80 गेंदों पर 15 रन) ने रक्षात्मक रवैया अपनाया। जैमीसन ने हालांकि इन दोनों को देर तक नहीं टिकने दिया।

भारत ने अपनी पहली पारी में 217 रन बनाये थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 249 रन बनाकर 32 रन की बढ़त हासिल की थी।

बारिश के कारण इस मैच में पहले और चौथे दिन एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी थी जिससे यह मैच सुरक्षित दिन (छठा दिन) तक खींचना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!