लाइव न्यूज़ :

Test hockey series 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-5 से शिकस्त, पांच मैच की सीरीज भारतीय टीम 1-4 से गंवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2022 14:07 IST

Test hockey series 2022: भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (24वें और 60वें मिनट) ने दो जबकि अमित रोहिदास (34वें मिनट) और सुखजीत सिंह (55वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया की नंबर एक टीम के खिलाफ पांच मैच की सीरीज 1-4 से गंवा दी। हॉकी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।भारतीय टीम ने धीमी शुरुआत की और उसके मूव में हिचक दिख रही थी।

Test hockey series 2022: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल के बावजूद भारत को रविवार को यहां पांचवें और अंतिम हॉकी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे उसने दुनिया की नंबर एक टीम के खिलाफ पांच मैच की सीरीज 1-4 से गंवा दी।

टॉम विकहैम (दूसरे और 17वें मिनट) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो गोल दागे जबकि एरेन जेलवस्की (30वें मिनट), जेकब एंडरसन (40वें मिनट) और जेक वेटन (54वें मिनट) ने भी मेजबान टीम की तरफ से एक-एक गोल किया। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (24वें और 60वें मिनट) ने दो जबकि अमित रोहिदास (34वें मिनट) और सुखजीत सिंह (55वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा।

भारत ने शुरुआती दो मैच 4-5 और 4-7 से गंवाने के बार तीसरा मैच 4-3 से जीता था। चौथे मैच में मेहमान टीम को 1-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। रविवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम दोनों टीम में कहीं बेहतर नजर आई। टीम ने शुरुआती दो क्वार्टर में मैच पर नियंत्रण बनाया। दूसरी तरफ भारतीय टीम ने धीमी शुरुआत की और उसके मूव में हिचक दिख रही थी।

ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की और विकहैम ने दूसरे ही मिनट में मैदानी गोल दागकर मेजबान टीम को बढ़त दिला दी। भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस पर दबाव डालने में नाकाम रहे और पहले क्वार्टर में टीम ने बामुश्किल कोई मौका बनाया। विकहैम ने 17वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को दोगुना कर दिया।

लैकलेन शार्प ने मिडफील्ड से गेंद को अपने कब्जे में लिया और भारत के कुछ डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को विकहैम के पास पहुंचाया जिन्हें सिर्फ भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को छकाना था और उन्होंने इसमें कोई गलती नहीं की। हरमनप्रीत ने 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-2 किया।

ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन रिजर्व गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने जेरेमी हेवर्ड के प्रयासों को नाकाम कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि जेलवस्की की बदौलत मध्यांतर से ठीक पहले 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। मध्यांतर के बाद भारत ने आक्रामक शुरुआत की और रोहिदास के गोल से स्कोर 2-3 कर दिया। कुछ मिनटों बाद श्रीजेश ने शार्प के हमले को नाकाम किया।

ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि दबाव बनाए रखा और 40वें मिनट में एंडरसन ने डेनियल बील के पास पर गोल दाग दिया। वेटन ने एक और गोल दागकर मेजबान टीम को 5-2 की बढ़त दिलाई। सुखजीत ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को कम किया। अंतिम मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को हरमनप्रीत ने गोल में बदला लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए।

टॅग्स :हॉकी इंडियाऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम