लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड के खिलाफ समान एकादश उतार सकता है भारत

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:01 IST

Open in App

दुबई, 29 अक्टूबर महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की तर्ज पर भारतीय टीम प्रबंधन टी20 विश्व कप में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ के मुकाबले में समान एकादश उतार सकता है ।

एक हार के बाद टीम में बदलाव नहीं करने की आदत सीएसके की रही है । भारतीय टीम भी उसी एकादश पर भरोसा कर सकती है जिसे पाकिस्तान ने दस विकेट से हराया था।

पाकिस्तान के खिलाफ खराब प्रदर्शन से टीम संयोजन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं लेकिन समझा जाता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम संयोजन में धोनी की राय काफी मायने रखेगी ।

इसके मायने हैं कि हार्दिक पंड्या की जगह शारदुल ठाकुर को उतारे जाने की संभावना नहीं है । पंड्या ने गेंदबाजी शुरू कर दी है क्योंकि उन्हें भी पता है कि अब इसके बिना काम चलने वाला नहीं है ।

वरूण चक्रवर्ती के पूरी तरह फिट होने पर खेलने की संभावना है । अगर कप्तान विराट कोहली स्पिन आक्रमण में बदलाव नहीं करना चाहते तो रविचंद्रन अश्विन को फिर बाहर रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!