लाइव न्यूज़ :

कोविड का असर: होबार्ट में डब्ल्यूबीबीएल के सप्ताहांत के मैच दर्शकों के बिना खेले जायेंगे

By भाषा | Updated: October 16, 2021 14:28 IST

Open in App

होबार्ट , 16 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य में तीन दिन के लॉकडाउन के बाद इस सप्ताह के आखिर में खेले जाने वाले महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के मैच दर्शकों के बिना कड़े जैव-सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत खेले जाएंगे।

इसमें शनिवार और रविवार को ब्लंडस्टोन एरेना में खेले जाने वाले डब्ल्यूबीबीएल के चार मैच शामिल है।

होबार्ट के एक होटल से कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति के पृथकवास सुविधा से भागने के बाद तस्मानिया में शुक्रवार को तीन दिवसीय लॉकडाउन लागू कर दिया गया।

डब्ल्यूबीबीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘ डब्ल्यूबीबीएल इस बात की पुष्टि करता है कि इस सप्ताह के अंत में ब्लंडस्टोन एरेना में खेले जाने वाले सभी चार मैचों का आयोजन कड़े जैव-सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किया जायेगा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ तस्मानिया में मौजूद सभी खिलाड़ियों, कर्मचारियों और मैच अधिकारियों का कोविड-19 टीकाकरण हो गया है और कोरोना वायरस जांच में सभी का नतीजा नेगेटिव आया है। तीन दिन के लॉकडाउन की शर्तों के अनुसार मैच के दौरान दर्शकों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ’’

इस दौरान शनिवार को होबार्ट हरिकेन्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम सिडनी थंडर के मैच खेले जाने है।

रविवार को सिडनी सिक्सर्स का सामना हरिकेंस होगा जबकि दिन के दूसरे मुकाबले में ब्रिसबेन हीट्स और पर्थ स्कॉर्चर्स एक-दूसरे के आमने सामने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!