लाइव न्यूज़ :

मैं पहले टेस्ट में जो बर्न्स को चुनूंगा : पोंटिंग

By भाषा | Updated: December 15, 2020 14:00 IST

Open in App

मेलबर्न, 15 दिसंबर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग चाहते हैं कि टीम प्रबंधन भारत के खिलाफ गुरूवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे जो बर्न्स पर भरोसा जताये ।

बर्न्स पिछली नौ प्रथम श्रेणी पारियों में 62 रन ही बना सके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 29 रन रहा ।

उन्होंने दो अभ्यास मैचों में 4 , 0 , 0 , 1 रन बनाये ।

पोंटिंग ने चैनल सेवन से कहा ,‘‘ मैं जो बर्न्स को चुनूंगा । मैने सुना है कि लोग कह रहे हैं कि उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन मैं उस पर विश्वास करूंगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने पिछली टेस्ट पारी में 40 रन बनाये और चार टेस्ट शतक बना चुका है । उसका औसत करीब 40 है । मैं उस पर भरोसा करूंगा क्योंकि मेरा मानना है कि वह बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम है।’’

पोंटिंग ने यह भी कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को पारी की शुरूआत करनी चाहिये जिससे 21 वर्ष के हरफनमौला कैमरन ग्रीन के लिये अंतिम एकादश में जगह बनेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैथ्यू वेड को बर्न्स के साथ पारी की शुरूआत करनी चाहिये । इससे दाहिना . बायां संयोजन भी बन जायेगा । पिछली बार भारतीय टीम यहां आई थी तो हमारे शीर्ष क्रम में दो खब्बू बल्लेबाज थे और भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें दबाव में रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!