लाइव न्यूज़ :

सुदेवा दिल्ली और मोहम्म्डन एससी के बीच नौ जनवरी को होगा आईलीग का पहला मैच

By भाषा | Updated: December 8, 2020 13:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर हीरो आईलीग फुटबॉल का आगाज नौ जनवरी को कोलकाता में सुदेवा दिल्ली एफसी और मोहम्मडन एफसी के बीच मैच से होगा । अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को कार्यक्रम की घोषणा की ।

कोरोना महामारी के कारण लीग के सारे मुकाबले दर्शकों के बिना खेले जायेंगे ।

ये मैच विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन, कल्याणी म्युनिसिपल स्टेडियम और किशोर भारती क्रीडांगन में होंगे ।

पहले दिन टूर्नामेंट की नयी टीम सुदेवा का सामना मोहम्मडन एससी से होगा । इसके बाद राउंडग्लास पंजाब एफसी और एजल एफसी के बीच मैच होगा ।

आयोजकों ने 11 टीमों की लीग के पहले हाफ का कार्यक्रम जारी कर दिया । इसमें 24 फरवरी तक दस दौर के मैच होंगे । इसका प्रसारण वन स्पोटर्स पर किया जायेगा और सोशल मीडिया . ओटीटी पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी । तमाम खिलाड़ी , अधिकारी , रैफरी और अन्य मैच अधिकारी बायो बबल में रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!