लाइव न्यूज़ :

भारत के लिये लगातार अच्छा खेलना चाहती हूं : टेटे

By भाषा | Updated: November 12, 2020 14:02 IST

Open in App

बेंगलुरू, 12 नवंबर पिछले साल भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह बनाने वाली डिफेंडर सलीमा टेटे लगातार अच्छा प्रदर्शन करके तोक्यो ओलंपिक की टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहती है ।

टेटे पिछले साल हिरोशिमा में एफआईएच महिला सीरिज फाइनल्स जीतने वाली टीम का हिस्सा थी ।

उन्होंने हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मेरे लिये 2019 काफी महत्वपूर्ण साल था । मैं पिछले साल से भारतीय टीम की नियमित सदस्य हूं और खुशकिस्मत हूं कि महिला सीरिज फाइनल्स और ओलंपिक क्वालीफायर जीतने वाली टीम का हिस्सा रही ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपने खेल में लगातार सुधार करना चाहती हूं और अगले कुछ साल तक टीम के लिये बेहतरीन प्रदर्शन करने की इच्छुक हूं ।किसी भी खिलाड़ी के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन जरूरी है और वही मेरी प्राथमिकता है ।’’

ओलंपिक की तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ हम ओलंपिक के लिये तैयारी पुख्ता रखना चाहते हैं ।अगर हॉकी इंडिया और साइ का इतना सहयोग नहीं होता तो हमारी तैयारियां शुरू नहीं हो पाती । टीम की तैयारी सही दिशा में जा रही है । अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!