लाइव न्यूज़ :

मैंने कोई प्रतिबंधित पदार्थ नहीं लिया लेकिन दर्द निवारक दवाएं ले रहा था: निलंबित पहलवान सुमित मलिक

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:29 IST

Open in App

... अमनप्रीत सिंह ...

नयी दिल्ली, 15 जून निलंबित भारतीय पहलवान सुमित मलिक ने मंगलवार को कहा कि उन्हें नहीं पता कि प्रतिबंधित शक्तिवर्धक पदार्थ उनके शरीर में कैसे पहुंचा लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि हाल के ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान उन्होंने दर्द निवारक दवाएं ली थीं और मुकाबले के बाद उन्होंने वाडा (विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी) के फार्म में इसके बारे में सूचना दे दी थी।

राष्ट्रमंडल खेलों (2018) के स्वर्ण पदक विजेता मलिक को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ के पाए जाने के बाद अंतरिम तौर पर निलंबित कर दिया है।

मलिक ने पिछले महीने बुल्गारिया के सोफिया में आयोजित ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान तोक्यो ओलंपिक के लिए 125 किग्रा वर्ग का कोटा हासिल किया था। उसी टूर्नामेंट के दौरान हालांकि अपने डोप परीक्षण में विफल रहने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

मलिक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मेरे घुटने में तेज दर्द हो रहा था और मैंने दर्द निवारक दवा मोबिजॉक्स और वोवेरन ली थी। मैंने इसके बारे में यूडब्ल्यूडब्ल्यू के अधिकारियों को सूचित कर दिया था। मैंने पहले भी वही दर्द निवारक दवाएँ ली हैं, मुझे नहीं पता कि मैं कैसे जांच में पॉजिटिव आया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ यूडब्ल्यूडब्ल्यू के लोगों ने मुझे यह भी बताया है कि पदार्थ की मात्रा एक प्रतिशत से भी कम है। यह महज 0.5 फीसदी है। उन्होंने मुझे बताया है कि तीन-चार दिनों में मुझे इस बारे में स्पष्ट जानकारी मिल जाएगी।’’

मलिक से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने इन दवाओं के सेवन के लिए किसी चिकित्सक से परामर्श लिया था तो उन्होंने कहा, ‘‘ नहीं, मैंने किसी से परामर्श नहीं लिया था। मैंने खुद ही इसका सेवन किया। मैंने इन दर्द निवारक दवाओं को पहले भी लिया है लेकिन कभी जांच में पॉजिटिव नहीं रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अब वे मुझे बता रहे हैं कि उन्हें मेरे प्री-वर्कआउट नमूने में कुछ मिला है लेकिन मुझे यह नहीं बताया गया है कि वह क्या है।’’

मलिक ने बी नमूने के जांच के लिए हामी भर दी है और इसके लिए उन्हें 1.15 लाख रूपये खर्च करने पड़े है। उन्हें उम्मीद है कि वह इससे पाक साफ होकर निकलेंगे।

सूत्रों ने बताया कि मलिक के बी नमूने की जांच 29 और 30 जून को होगी।

रोहतक के इस 28 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ जो लोग इस मुद्दे से जुड़े हैं उन्होंने मुझे बताया कि यह कोई बड़ा मामला नहीं है। मुझे उम्मीद है कि मैं इससे से बाहर निकल आउंगा और ओलिंपिक में हिस्सा ले सकूंगा।’’

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की चिकित्सक उदिति गुप्ता ने बताया कि मलिक जिन दो दवाओं का नाम ले रहे है उसमें कोई ताकत बढ़ने वाली दवा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मोबिजॉक्स और वोवेरन में कोई शक्तिवर्धक पदार्थ नहीं है। उन्होंने कोई अन्य प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन किया होगा जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!