लाइव न्यूज़ :

मुझे पूरी उम्मीद है कि आस्ट्रेलिया खिताब जीत सकता है : हसी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 20:09 IST

Open in App

दुबई, 17 अक्टूबर आस्ट्रेलिया ने भले ही फरवरी 2020 के बाद से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला नहीं जीती हो लेकिन पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को विश्व कप के छोटे प्रारूप में टीम के खिताब जीतने की पूरी उम्मीद है।

टी20 विश्व कप रविवार को ओमान में शुरू हो गया है। इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश से पांच श्रृंखलाओं में हार का सामना करना पड़ा था।

हसी ने ‘फॉक्सस्पोर्ट्स डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘‘मुझे वास्तव में आस्ट्रेलिया के खिताब जीतने की उम्मीद है। मुझे लगता है कि हमारे पास काफी अच्छी टीम है, जो खतरनाक है। अगर उनका आत्मविश्वास बढ़ा हो और वे परिस्थितियों से अच्छी तरह तालमेल बिठा लें तो मुझे लगता है कि यह काफी अच्छी टीम है। और उम्मीद है कि वे ऐसा कर सकते हैं। ’’

हसी ने आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल की प्रशंसा की जिन्होंने यूएई में हाल में समाप्त हुई इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल बेंगलोर चैलेंजर्स के लिये छह अर्धशतकों की मदद से 513 रन जोड़कर शानदार प्रदर्शन किया था।

टी20 विश्व कप यूएई और ओमान में खेला जा रहा है जिसका फाइनल 14 नवंबर को दुबई में होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उसे देखना शानदार रहा है। वह बेहतरीन खेल दिखा रहा है। वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है और अच्छी बात यह है कि उसने यूएई में अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद करते हैं कि वह आईपीएल की अपनी फार्म विश्व कप में भी जारी रखेगा क्योंकि वह टीम का अहम सदस्य होगा। ’’

आस्ट्रेलियाई टीम अपने सुपर 12 अभियान की शुरूआत 23 अक्टूबर को अबुधाबी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!