लाइव न्यूज़ :

जमातियों को लेकर विवादित ट्वीट पर ट्रोल होने के बाद बबीता फोगाट ने जारी किया वीडियो, कहा- मैं जायरा वसीम नहीं जो धमकियां सुनकर घर बैठ जाउंगी

By भाषा | Updated: April 17, 2020 19:26 IST

Babita Phogat: स्टार रेसलर बबीता फोगाट कोरोना वायरस को लेकर अपने एक विवादित ट्वीट को लेकर जमकर ट्रोल हो गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देबबीता फोगाट ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह अब भी ट्वीट में कही गयी अपनी बात पर कायम हैं। हाल में बबीता फोगाट ने जमातियों पर ट्वीट करके विवाद पैदा कर दिया था।

भिवानी। कोरोना वायरस को लेकर पिछले दिनों जमातियों पर किए गए विवादित ट्वीट के बाद पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह अब भी ट्वीट में कही गयी अपनी बात पर कायम हैं।

बबीता ने वीडियो में कहा, ‘‘कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत-गलत मैसेज करने लगे, गालियां देने लगे और फोन करके धमकी देने लगे हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगी कि मैं अपने ट्वीट पर कायम हूं, जिन्हें सच सुनने में समस्या है वे अपने आप में सुधार लाकर सच सुनने की आदत डाल लें।’’

गौरतलब है कि हाल में बबीता ने जमातियों पर ट्वीट करके विवाद पैदा कर दिया था। उन्होंने वीडिया में कहा, ‘‘जो लोग धमकी दे रहे हैं, उन लोगों को कह रही हूं कि कान खोलकर सुन लो। दिमाग में बैठा लो। मैं कोई जायरा वसीम नहीं हूं, जो तुम्हारी धमकियां सुनकर घर बैठ जाउंगी। मैं बबीता फोगाट हूं, देश के लिए लड़ी हूं और ऐसे ही लड़ती रहूंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ट्वीट पर कुछ गलत नहीं लिखा। उस ट्वीट पर अब भी कायम हूं। मैंने उन लोगों के बारे में लिखा है जिन्होंने कोरोना संक्रमण को फैलाया है। क्या तबलीगी जमात के लोगों ने कोरोना संक्रमण को नहीं फैलाया? क्या वे नंबर-1 पर नहीं बने हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तब्लीगी जमात के लोगों ने हिंदुस्तान में कोरोना नहीं फैलाया होता तो लॉकडाउन कब का खुल चुका होता और कोरोना हार गया होता। मैनें धर्म, समुदाय या किसी जाति के बारे में नही लिखा मैनें उन लोगों के बारे में लिखा जिन्होंने कोरोना फैलाया है।’’

टॅग्स :बबीता फोगाटतबलीगी जमातकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!