लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने जताई उम्मीद, 'भारत सितंबर या अक्टूबर से कर पाएगा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन'

By भाषा | Updated: July 24, 2020 17:29 IST

Kiren Rijiju: खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने उम्मीद जताई है कि कोरोना संकट खत्म होने पर सितंबर-अक्टूबर से देश में खेलों की वापसी हो सकती हैं और उन्होंने खेलों के बहाल होने का खाका भी साझा किया

Open in App
ठळक मुद्देमुझे उम्मीद है कि भारत सितंबर या अक्टूबर से खेल टूर्नामेंट आयोजित कर पायेगा: किरेन रिजिजूहाल में विशेष शिविरों में हमारे एलीट और ओलंपिक के लिये क्वॉलिफाई कर चुके खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है: रिजिजू

नई दिल्ली: खेल मंत्री किरेन रिजिजू उम्मीद कर रहे हैं कि भारत सितंबर-अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पायेगा और उनका कहना है कि इससे कोविड-19 महामारी के बीच लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

खेल मंत्रालय ने मई के अंतिम हफ्ते में कुछ ओलंपिक स्पर्धाओं के ट्रेनिंग शिविर बहाल किये और रिजिजू ने कहा कि निकट भविष्य में धीरे धीरे टूर्नामेंट भी आयोजित होने शुरू हो जायेंगे।

रिजिजू ने गुरुवार को राष्ट्रमंडल देशों के मंत्रिस्तर मंच को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सरकार ने कुछ खेल गतिविधियों को कुछ पांबदियों के साथ अनुमति दे दी है जिसमें कड़ी मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन हो रहा है और इन दिशानिर्देशों का हर खेल संगठन द्वारा पालन किया जाना चाहिए।’’

भारत में सितंबर-अक्टूबर से शुरू हो सकती हैं खेल गतिविधियां: किरेन रिजिजू 

रिजिजू ने कहा, ‘‘मुझे यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि हाल में विशेष शिविरों में हमारे एलीट और ओलंपिक के लिये क्वॉलिफाई कर चुके खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है।’’ इस संबोधन में रिजिजू ने कोविड-19 प्रकोप के कम होने के बाद भारत की खेल गतिविधियों के बहाल होने का खाका भी साझा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों और राष्ट्रीय खेल महासंघों से भी बात की है और उन्हें धीरे धीरे कुछ खेल प्रतियोगिताओं को शुरू करने को कहा है।’’

रिजिजू ने कहा, ‘‘हमें लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि भारत सितंबर या अक्टूबर से खेल टूर्नामेंट आयोजित कर पायेगा, यहां तक कि विभिन्न खेलों की बड़ी लीग भी बहाली पर विचार कर रही हैं।’’ 

टॅग्स :किरेन रिजिजूखेलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!