लाइव न्यूज़ :

उम्मीद है कि निकट भविष्य में खेलना और गोल करना जारी रखूंगा: छेत्री

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:55 IST

Open in App

... अभिषेक होरे...

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर करिश्माई भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल की संख्या के मामले में इस खेल के महानतम खिलाड़ियों में शामिल पेले की बराबरी करने के बाद उम्मीद जतायी कि वह निकट भविष्य में देश के लिए खेलना और गोल करना जारी रखेंगे।

सैंतीस साल के छेत्री ने सैफ चैम्पियनशिप में नेपाल के खिलाफ 83वें मिनट में गोलकर भारत को 1-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट में टीम की यह तीन मैचों में पहली जीत है जिससे वह प्रतियोगिता में बनी हुई है। छेत्री का यह 77वां अंतरराष्ट्रीय गोल है, जिससे उन्होंने पेले की बराबरी की।

पिछले कुछ समय से भारतीय फुटबॉल टीम के प्रदर्शन में गिरावट आयी लेकिन छेत्री के खेल पर इसका असर नहीं दिखा है।

छेत्री ने मैच के बाद पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मुझसे मेरी निरंतरता के बारे में पूछा जाता रहता है, काश मेरे पास कोई जवाब होता। लेकिन सच्चाई यह है कि मैंने कोई खाका तैयार नहीं किया है। यह हर एक दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बारे में है और मैं इस चीज के लिए शुक्रगुजार हूं कि इसमें कोई कमी नहीं आयी है।’’

छेत्री की उम्र को लेकर सवाल उठते रहे है लेकिन भारतीय कप्तान ने साफ किया कि उन्होंने भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचा है और शीर्ष स्तर पर खेलना जारी रखेंगे।

छेत्री ने कहा, ‘‘ शायद आपको मेरी बात झूठ लगे लेकिन मैंने एक फुटबॉल खिलाड़ी के तौर पर अपने भविष्य के बारे में कभी नहीं सोचा है। मैंने पहले भी कहा है कि मुझे सुबह उठना, अभ्यास करना और खेलना पसंद है। मैं इसका पूरा लुत्फ उठाता हूं और कभी भी इसे रोकना नहीं चाहता हूं।’’

भारत के लिए 123 मैच खेल चुके छेत्री ने कहा, ‘‘फ़ुटबॉल के साथ मेरी भविष्य की योजना सचमुच मेरे अगले प्रशिक्षण सत्र की तरह होगी। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे चारों ओर एक ‘सपोर्ट सिस्टम (समर्थन)’ है जो यह सुनिश्चित करता है कि मुझे किसी ऐसी चीज के बारे में सोचने या चिंता करने की जरूरत नहीं है जिसमें फुटबॉल शामिल नहीं है। इससे मुझे अपने जुनून को जीने में आसानी होती है।’’

इस गोल के साथ ही छेत्री सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में यूएई के अली मबखौत के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। उनके अधिक गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो (112) और लियोनेल मेस्सी (79) के नाम है।

अंतरराष्ट्रीय और क्लब दोनों स्तरों पर एक शीर्ष-श्रेणी के स्ट्राइकर के रूप में खुद और टीम के लिए अनगिनत उपलब्धियों के बाद भी खेल में सर्वश्रेष्ठ करने की उनकी भूख बनी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह काफी सरल है, अगर कोई ट्रॉफी है तो मैं उसे जीतना चाहता हूं। ऐसे बहुत कम खिलाड़ी होंगे जो अपनी ट्रॉफियों की संख्या से संतुष्ट होंगे, मैं उन से अलग नहीं हूं।’’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ व्यक्तिगत स्तर पर, मैं आंकड़ों और उपलब्धियों का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं। लेकिन मुझे गलत मत समझिये, मैंने जो कुछ भी हासिल किया है उसके लिए मैं आभारी हूं। मेरे लिए हालांकि टीम के लिए जीत हासिल करना, चाहे वह देश के लिए हो या क्लब के लिए, से बड़ा कुछ भी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!