लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup 2023: बाराबती स्टेडियम में रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ हॉकी विश्व कप शुरू, 16 देश, 13 जनवरी से 29 जनवरी तक मुकाबले, जानें शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 11, 2023 22:21 IST

Hockey World Cup 2023: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, एफआईएच अध्यक्ष तैयब इकराम और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की सभी 16 प्रतिभागी टीमों के सदस्यों के स्वागत के लिए समारोह में मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देदेश और विदेश से हजारों हॉकी प्रेमी गवाह बने।वैश्विक खेल हॉकी कार्निवल के उद्घाटन भाषण का नेतृत्व किया।ओडिशा में लगातार दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है।

Hockey World Cup 2023: पुरुषों का हॉकी विश्व कप 2023 का उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया। कटक के खूबसूरत बाराबती स्टेडियम में रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ, जिसके देश और विदेश से हजारों हॉकी प्रेमी गवाह बने।

सभी 16 प्रतिभागी टीमों के सदस्यों के स्वागत के लिए समारोह में मौजूद रहे। मैच दो स्थानों राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम और भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 13 जनवरी से 29 जनवरी तक होंगे। राउरकेला में 20 मैच होंगे जबकि फाइनल सहित 24 मैच भुवनेश्वर में खेले जाएंगे। 50,000 की भीड़ मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस वैश्विक खेल हॉकी कार्निवल के उद्घाटन भाषण का नेतृत्व किया। ओडिशा में लगातार दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने एफआईएच मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप की वापसी पर बहुत प्रसन्नता व्यक्त की। आधिकारिक तौर पर हॉकी होम का स्वागत किया।

इकराम ने अपने संबोधन में ओडिशा को लगातार दो बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए बधाई दी और राज्य को ‘हॉकी की भूमि’ कहा। ओडिशा ने 2018 विश्व कप की मेजबानी भी की थी। ठाकुर ने भव्यता के साथ इस कार्यक्रम की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए ओडिशा सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि भारत और राज्य के लोगों का उत्साह इस खेल के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र इस तरह के खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए हमेशा राज्यों को समर्थन देगा। पटनायक ने कहा कि ओडिशा लंबे समय से अपनी मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है और उम्मीद है कि हर आगंतुक राज्य में अपने प्रवास की अच्छी यादें लेकर जाएगा।

उन्होंने लगातार दो बार पुरुषों के हॉकी विश्व कप की मेजबानी में ओडिशा का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। घंटे भर चलने वाले उद्घाटन समारोह के पहले और बाद खचाखच भरे स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

समारोह की शुरुआत राज्य की एक जनजातीय नृत्य कला के साथ हुई जो कम से कम छह स्थानीय नृत्य रूपों का एक संयोजन था जिसे प्रख्यात नृत्य गुरु अरुणा मोहंती ने कोरियोग्राफ किया था। उड़िया गायक स्नीति मिश्रा, ऋतुराज मोहंती, लिसा मिश्रा और अभिनेता पति-पत्नी सब्यसाची मिश्रा और अर्चिता साहू सहित कई अन्य कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शहर भर में महत्वपूर्ण स्थानों पर 16 प्रशंसक पार्क स्थापित किए गए जहां हजारों हॉकी प्रेमी और उत्साही लोगों ने विशाल स्क्रीन पर उद्घाटन समारोह देखा। सैकड़ों बॉलीवुड गायकों और स्थानीय कलाकारों ने हॉकी विश्व कप थीम गीत गाया जिसे संगीत निर्देशक प्रीतम ने संगीतबद्ध किया था जिन्होंने कुछ अन्य गायकों के साथ मंच पर प्रस्तुति भी दी।

टॅग्स :हॉकी पुरुष विश्व कप-2023हॉकी इंडियाओड़िसानवीन पटनायकनरेंद्र मोदीअनुराग ठाकुरहॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!