लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup 2023: भारत ने जापान को 8-0 से हराकर अपने विश्वकप अभियान को किया समाप्त

By रुस्तम राणा | Updated: January 26, 2023 22:20 IST

पहले हाफ में गोल रहित रहने के बाद, भारत ने तीसरे क्वार्टर में स्कोर करना शुरू किया और फिर भारतीय खिलाड़ियों को विरोधी टीम रोक नहीं सकी, जिसके चलते मेजबान हॉकी टीम ने दे दनादन एक के बाद एक 8 गोल कर डाले।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने क्लासिफिकेशन मैच में जापान पर 8-0 से जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान का अंत कियाभारत के अभिषेक को उनके दो गोल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गयाक्रॉसओवर मैच में, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में भारत को 4-5 से हरा दिया था

Hockey World Cup 2023: भारत ने गुरुवार को क्लासिफिकेशन मैच में जापान पर 8-0 से जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान का अंत किया। पहले हाफ में गोल रहित रहने के बाद, भारत ने तीसरे क्वार्टर में स्कोर करना शुरू किया और फिर भारतीय खिलाड़ियों को विरोधी टीम रोक नहीं सकी, जिसके चलते मेजबान हॉकी टीम ने दे दनादन एक के बाद एक 8 गोल कर डाले।

भारतीय टीम के सामने जापान का प्रदर्शन बेहद लचीला रहा, हालांकि उनके गोलकीपर ताकाशी ने संतोषजनक प्रदर्शन किया। फिर भारतीय टीम के आक्रामक खेल के आगे जापान टिक नहीं सका। भारत के अभिषेक को उनके दो गोल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

भारत 47 साल से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार कर रहा है और हार के साथ उनका इंतजार जारी है। भारत ने आखिरी बार 1975 में कुआलालंपुर, मलेशिया में हॉकी विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद भारतीय टीम को इस ग्लोबल इवेंट में कभी भी कोई ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला। टीम इंडिया ने पिछली बार चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप जीता था।

क्रॉसओवर मैच में, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में भारत को 4-5 से हरा दिया, जिसके बाद दोनों टीमें 3-3 के स्कोर पर बराबरी पर थीं। दुनिया में छठे स्थान पर काबिज भारत ने कमतर प्रदर्शन किया, जिससे न्यूजीलैंड को पहले हाफ में 2-0 की बढ़त लेने के बाद मैच में वापसी करने का मौका मिला। 

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी पुरुष विश्व कप-2023भारतीय हॉकी टीम
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम