लाइव न्यूज़ :

हिमाचल बड़ी जीत से क्वार्टर फाइनल में, विदर्भ को खेलना होगा प्री क्वार्टर

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:18 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर कप्तान ऋषि धवन के आलराउंड प्रदर्शन और बायें हाथ के स्पिनर मयंक डागर की शानदार गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश ने मंगलवार को यहां ओडिशा को 63 रन से हराकर ग्रुप ए में बेहतर रन रेट के आधार पर शीर्ष पर रहते हुए विजय हजारे ट्राफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

ग्रुप ए के अन्य मैचों में विदर्भ ने जम्मू कश्मीर को पांच विकेट से और आंध्र ने गुजरात को 81 रन से हराकर हिमाचल के समान 12 अंक हासिल किये लेकिन नेट रन रेट में पिछड़ने के कारण उन्हें नुकसान हुआ।

विदर्भ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा जिससे वह प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया जहां उसका सामना प्लेट वर्ग के चैंपियन त्रिपुरा से होगा। ओडिशा के भी 12 अंक रहे लेकिन नेट रन रेट में वह चौथे स्थान पर खिसक गया।

हिमाचल के मैच में धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पांच विकेट पर 360 रन का मजबूत स्कोर बनाया। धवन ने स्वयं 58 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 91 रन की धुआंधार पारी खेली। उनके अलावा शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों निखिल गंगटा (81), शुभम अरोड़ा (69) और प्रशांत चोपड़ा (64) ने उपयोगी योगदान दिया।

ओडिशा की टीम इसके जवाब में संदीप पटनायक (61) और अनुराग सारंगी (66) से मिली अच्छी शुरुआत और कप्तान शुभ्रांशु सेनापति की 76 गेंदों पर 81 रन की पारी के बावजूद 45.1 ओवर में 297 रन पर आउट हो गयी। हिमाचल के लिये डागर ने 59 रन देकर छह और धवन ने 51 रन देकर तीन विकेट लिये।

विदर्भ को जम्मू कश्मीर के खिलाफ बड़े अंतर से जीत की जरूरत थी लेकिन शीर्ष क्रम लड़खड़ाने से उसके बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ा। कप्तान फैज फजल (नाबाद 102) और अपूर्व वानखेड़े (79) के बीच पांचवें विकेट के लिये 149 रन की साझेदारी से विदर्भ ने आखिर में 42 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल किया।

इससे पहले जम्मू कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर 49.3 ओवर में 233 रन बनाये थे। उसकी तरफ से फाजिल राशिद (73) और परवेज रसूल (50) ने अर्धशतक जमाये। विदर्भ के लिये यश ठाकुर और आदित्य सरवटे ने तीन-तीन विकेट लिये।

आंध्र की तरफ से कप्तान श्रीकर भरत ने 156 रन की बड़ी पारी खेली लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम बाहर हो गयी। भरत ने 138 गेंद की पारी में 16 चौके और सात छक्के लगाये जिससे आंध्र ने नौ विकेट पर 253 रन बनाये।

गुजरात की टीम इसके जवाब में 41.3 ओवर में 172 रन पर आउट हो गयी। उसके लिये उमंग कुमार ने सर्वाधिक 55 रन बनाये। आंध्र के लिये मनीष गोलमारू ने चार विकेट लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!