लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में राज्य के स्वर्ण पदक विजेताओं को हरियाणा देगा छह करोड़ रूपये

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:38 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 जून हरियाणा सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि आगामी तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को छह करोड़ रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

राज्य सरकार रजत पदक विजेताओं को चार करोड़ रूपये जबकि कांस्य पदक विजेताओं को 2.50 करोड़ रूपये का पुरस्कार देगी।

राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह ने यहां अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ ओलंपिक पदकधारियों से मुलाकात की।

संदीप ने यह भी कहा कि तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे 30 खिलाड़ियों को तैयारियों के लिये पांच-पांच लाख रूपये मुहैया कराये जा चुके हैं।

राज्य सरकार के बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी भी दी जायेगी जिससे युवा खेलों को अपनाने के लिये प्रोत्साहित हों।

खट्टर ने कहा कि खेल विभाग में सरकारी नौकरी के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को शिक्षा और अन्य विभागों में भी प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त किया जायेगा।

इसके अलावा सरकार राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये स्टेडियमों का निर्माण और मरम्मत भी करा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!