लाइव न्यूज़ :

हार्दिक अभ्यास मैचों में गेंदबाजी करते है तभी टीम में चयन होना चाहिये: गंभीर

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:32 IST

Open in App

दुबई, 17 अक्टूबर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि हरफनमौला हार्दिक पंड्या टी20 विश्व कप में विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम की अंतिम एकादश का हिस्सा तभी हो सकते हैं जब वह अभ्यास मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने में सक्षम हों। पंड्या की 2019 में पीठ की सर्जरी हुई थी जिसके बाद से वह भारत और अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के लिए नियमित रूप से गेंदबाजी नहीं कर रहे है।

हार्दिक को टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में चुना गया था, लेकिन जैसे-जैसे यह स्पष्ट होता गया कि वह इस टूर्नामेंट के दौरान गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं होंगे तो चयनकर्ताओं ने अक्षर पटेल को 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने के लिए शार्दुल ठाकुर को उसमें शामिल किया।

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम गेम प्लान में कहा, ‘‘ मेरे लिए हार्दिक पंड्या भारत की अंतिम एकादश में तभी शामिल होंगे जब वे दोनों अभ्यास मैचों में सही गेंदबाजी करने में सक्षम रहेंगे। नेट सत्र में गेंदबाजी करने और बाबर आजम जैसे बेहतरीन बल्लेबाजों के खिलाफ और वह भी विश्व कप में दोनों में बहुत बड़ा अंतर है।’’

विश्व कप विजेता पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ उसे अभ्यास मैचों और नेट्स में गेंदबाजी करनी होगी। उसे 100 प्रतिशत गेंदबाजी करनी होती है। अगर आप सोच रहे हैं कि आप आकर 115-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करेंगे तो मैं यह जोखिम नहीं लूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!