लाइव न्यूज़ :

गूलिया ने स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में विश्व चैम्पियन को हराया

By भाषा | Updated: February 24, 2021 14:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी ज्योति गूलिया (51 किलो) ने बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 72वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में दो बार की विश्व चैम्पियन कजाखस्तान की नाजिम काइजेबी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि भारत के तीन मुक्केबाज दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए ।

विश्व युवा चैम्पियन 2017 गूलिया ने 2014 और 2016 की सीनियर विश्व चैम्पियनशिप विजेता काइजेबी को 3 . 2 से मात दी । हरियाणा की यह मुक्केबाज 2019 की राष्ट्रीय चैम्पियन भी है ।

अब उसका सामना रोमानिया की पेरिजोक लाकरामियोआरा से होगा ।

भारत की भाग्यवती कचारी ने रूस की अन्ना गालिमोवा को 5 . 0 से हराकर 75 किलोवर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई ।

पुरूष वर्ग में नवीन बूरा ने आर्मेनिया के आर्मेन एम को हराकर 69 किलोवर्ग के अंतिम आठ में प्रवेश किया । वहीं नवीन कुमार (91 किलो) फ्रांस के विलफ्राइड फ्लोरेंटिन से 5 . 0 से हार गए जबकि अंकित खताना (75 किलो) को बेलारूस के विक्टर डी ने 3 . 2 से हराया ।

लाइट हैवीवेट (81 किलो) में सचिन कुमार को आर्मेनिया के गोर एन ने 5 . 0 से मात दी ।

टूर्नामेंट में 30 देशों के मुक्केबाज भाग ले रहे हैं । भारत ने अपनी 12 सदस्यीय टीम भेजी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!