लाइव न्यूज़ :

शतरंज ओलंपियाड में भारत की शानदार शुरुआत

By भाषा | Updated: September 8, 2021 20:59 IST

Open in App

चेन्नई, आठ सितंबर विश्वनाथन आनंद की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बुधवार को फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के पहले दिन अच्छी शुरुआत करते हुए मिस्र और स्वीडन को हराया जबकि फ्रांस के साथ अंक बांटे।

तीन दौर के बाद हंगरी अपने सभी मैच जीतकर छह अंक के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद भारत (पांच अंक) और फ्रांस (चार अंक) का नंबर आता है।

किसी भी टीम को जीत पर दो अंक और ड्रा पर एक अंक मिलता है। ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें प्लेऑफ में जाएंगी।

भारत पिछले साल ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में रूस के साथ संयुक्त विजेता रहा था।

भारत ने पूल बी में मिस्र को 6-0 से करारी शिकस्त देकर शुरुआत की लेकिन उसे फ्रांस के साथ 3-3 से ड्रा खेलना पड़ा। इसके बाद उसने स्वीडन पर 4-2 से जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!