लाइव न्यूज़ :

लवलीना के स्वागत के लिये पलक पांवड़े बिछाये हुए है गोलाघाट

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:21 IST

Open in App

गोलाघाट (असम), 16 अगस्त ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन तोक्यो ओलंपिक में अपनी उपलब्धि के बाद मंगलवार को पहली बार अपने घर पहुंचेगी जिसके लिये असम के गोलाघाट जिले में जोर शोर से तैयारियां हो रही हैं।

इस स्टार मुक्केबाज के पिता टिकेन बोरगोहेन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘लवलीना अभी थोड़े समय के लिये घर आ रही है। गांव वालों ने उनके जोरदार स्वागत की तैयारी कर रखी है। ’’

उन्होंने बताया कि लवलीना केवल एक रात के लिये घर में रहेगी क्योंकि उन्हें अगले कुछ दिनों में विभिन्न शहरों में सम्मान समारोहों और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेना है।

बोरगोहेन ने कहा, ‘‘लवलीना को 25 अगस्त के बाद ही अपने घर में कुछ समय बिताने का समय मिलेगा। ’’

विजेंदर सिंह और छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम के बाद लवलीना तीसरी भारतीय मुक्केबाज हैं जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!