लाइव न्यूज़ :

गोवा में तैराकी कोच के खिलाफ रेप केस दर्ज, नेशनल जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट ने लगाया है यौन शोषण का आरोप

By भाषा | Updated: September 5, 2019 15:43 IST

Goa swimming coach: 15 वर्षीय महिला तैराक द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप के बाद गोवा के तैराकी कोच पर दर्ज किया गया रेप का केस

Open in App

पणजी/नई दिल्ली, पांच सितंबर: गोवा पुलिस ने गुरुवार को एक तैराकी कोच के खिलाफ पॉक्सो कानून की धाराओं के तहत बलात्कार एवं धमकाने के आरोप में एक मामला दर्ज किया।

गोवा तैराकी संघ (जीएसए) में कार्यरत सुरजीत गांगुली पर 15 साल की लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया जो उनके मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रही थी।

गोवा पुलिस ने कोच के खिलाफ दर्ज किया रेप का केस

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया था और खेल मंत्री किरेन रीजिजू ने इस मामले में कठोर कदम उठाने का वादा किया। किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘गोवा तैराकी संघ ने कोच सुरजीत गांगुली का अनुबंध समाप्त कर दिया है। मैं भारतीय तैराकी महासंघ से यह सुनिश्चित करने के लिए कह रहा हूं कि इस कोच को भारत में कहीं भी नहीं रखा जाये। यह सभी महासंघों और प्रतिस्पर्धाओं पर लागू होता है।’’

जीएसए ने गुरुवार को कोच को बर्खास्त कर दिया था। जीएसए ने पुष्टि की कि गांगुली का अनुबंध खत्म कर दिया गया है। जीएसए के सचिव सैयद अब्दुल माजिद ने कहा, ‘‘हमने वीडियो देखने के बाद सुरजीत का अनुबंध तुरंत प्रभाव से खत्म कर दिया है। लड़की और कोच दोनों बंगाल से ही हैं।’’ गांगुली को जीएसए ने ढाई साल पहले नियुक्त किया था। 

गोवा के मापुसा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर कपिल नायक ने बताया कि गांगुली के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार), 354 (छेड़छाड़) और 506 (आपराधिक भयादोहन) तथा यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा कानून (पोक्सो) की धाराओं एवं गोवा बाल अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गांगुली का अब तक पता नहीं चल पाया है। 

टॅग्स :तैराकीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!