ओडिशा को हराकर गोवा शीर्ष चार में लौटा

By भाषा | Updated: February 17, 2021 22:04 IST2021-02-17T22:04:00+5:302021-02-17T22:04:00+5:30

Goa returns to top four after defeating Odisha | ओडिशा को हराकर गोवा शीर्ष चार में लौटा

ओडिशा को हराकर गोवा शीर्ष चार में लौटा

मडगांव, 17 फरवरी एफसी गोवा ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को यहां ओडिशा एफसी को 3-1 से हराकर तालिका में शीर्ष चार में अपनी वापसी की।

दोनों टीमों का यह 18वां मैच था। गोवा ने सत्र छठी जीत के साथ अपने कुल अंकों की संख्या 27 कर ली है और वह तालिका में पांचवें से एक स्थान ऊपर उठते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है। ओडिशा की यह 11वीं हार है। उसके खाते में नौ अंक हैं और वह 11 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है।

गोवा के लिए अल्बर्ट नोग्वेरा ने पहला गोल किया। उन्होंने 18वें मिनट में इवान गोंजालेज की मदद से टीम का खाता खोला। इसके बाद गोवा ने 26वें मिनट में सेवियर गामा की मदद से जार्ज ओर्टिज के गोल ने टीम की बढ़त को 2-0 कर दी।

दो गोल से पिछड़ने के बावजूद ओडिशा की टीम निराश नहीं हुई और उसे 30वें मिनट में डिएगो मौरिसियो ने गोल कर सफलता दिलायी।

मैच के दूसरे हाफ में गोंजालेज ने गोल करते हुए गोवा को 3-1 से आगे कर दिया। इसके बाद दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Goa returns to top four after defeating Odisha

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे