लाइव न्यूज़ :

गाशिमोव स्मारक शतरंज : आनंद दूसरे दिन दो बार हारे

By भाषा | Updated: December 19, 2021 22:16 IST

Open in App

बाकू (अजरबैजान), 19 दिसंबर पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद रविवार को यहां सातवें वुगर गाशिमोव स्मारक शतरंज टूर्नामेंट के रैपिड स्पर्धा के दूसरे और तीसरे दौर में क्रमश: हंगरी के रिचर्ड रैपोर्ट और चेक गणराज्य के डेविड नवारा से हार गए।

 आनंद को दोनों मुकाबलों में 0.5-1.5 के समान अंतर से हार का सामना करना पड़ा।  

शनिवार को पहले दिन शुरुआती दौर में अजरबैजान के रऊफ मामेदोव से हारने के बाद, भारत का यह दिग्गज शतरंज खिलाड़ी रविवार को अपने दो मैचों में कोई जीत दर्ज नहीं कर सका। वह दो अन्य खिलाड़ियों के साथ तालिका में छठे स्थान पर हैं।

दूसरे दौर के दो मुकाबलों के मिनी-मैच के शुरुआती मुकाबले में काले मोहरों से खेलते हुए आनंद को हार का सामना करना पड़ा जबकि सफेद मोहरों से खेलते हुए दूसरे मुकाबले को वह बराबरी पर रोकने में सफल रहे।

आनंद (ईएलओ रेटिंग 2751) तीसरे दौर के मुकाबले में अपने से कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी नवारा (ईएलओ रेटिंग 2697) से भी दो मुकाबलों के मिनी मैच के पहले मुकाबले को हार गये जबकि दूसरा मुकाबला बराबरी पर छूटा।

आनंद सोमवार को चौथे दौर में सर्गेई कार्जाकिन से भिड़ेंगे।

टूर्नामेंट में सर्वोच्च रैंक वाले अमेरिकी फैबियानो कारुआना, तीसरे दौर में जीत के बाद तालिका में शीर्ष पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!