लाइव न्यूज़ :

गनीमत सेखों को जूनियर विश्व निशानेबाजी में रजत

By भाषा | Updated: October 1, 2021 13:18 IST

Open in App

लीमा, एक अक्टूबर भारत की उदीयमान महिला स्कीट निशानेबाज गनीमत सेखों ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता ।

यह भारत का दिन में पांचवां पदक था ।

चंडीगढ की इस निशानेबाज को 60 शॉट के फाइनल में शूटआफ में अमेरिका की एलिशा फेथ लेन ने हराया । इटली की सारा बोंजिनी को कांस्य पदक मिला ।

इससे पहले भारत की मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण और ऐशा सिंह ने रजत पदक जीता था । मुंबई के रूद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने पुरूषों की दस मीटर एयर राइफल में रजत जीता जबकि रमिता को महिला वर्ग में कांस्य पदक मिला था ।

महिलाओं की स्कीट में भारत की रेइजा ढिल्लों छठे स्थान पर रही ।

पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल में भारत के नवीन चौथे, सरबजोत सिंह छठे और विजयवीर सिद्धू आठवें स्थान पर रहे । वहीं पुरूषों की स्कीट में भारत के राजवीर गिल, अभय सिंह सेखों और आयुष रूद्रराजू में से कोई फाइनल में नहीं पहुंच सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!