लाइव न्यूज़ :

फ्रिट्ज और बासिलाश्विली उलटफेर कर इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: October 16, 2021 14:41 IST

Open in App

इंडियन वेल्स, 16 अक्टूबर (एपी) टेलर फ्रिट्ज ने तीसरे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4-6, 6-3, 7-6 से हराकर उलटफेर करते हुए बीएनपी पारिबस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

यह फ्रिट्ज के छोटे से करियर की सबसे बड़ी जीत थी।

संन्यास ले चुकी टेनिस खिलाड़ी कैथी मे के 23 साल के बेटे फ्रिट्ज तीसरे सेट में पिछड़ रहे थे लेकिन वह इसे टाईब्रेकर तक ले गये और जीत गये।

फ्रिट्ज ने इससे पहले 2019 में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में शामिल पांच खिलाड़ियों पर जीत दर्ज की थी जिसमें डोमिनिक थिएम भी शामिल थे।

लेकिन विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज ज्वेरेव के खिलाफ उनकी सबसे बड़ी जीत रही।

फ्रिट्ज शनिवार को सेमीफाइनल में 29वें वरीय निकोलोज बासिलाश्विली से खेलेंगे जिन्होंने दूसरे वरीय स्टेफानोस सिटसिपास को 6-4, 2-6, 6-4 से हराकर उलटफेर किया।

दूसरा सेमीफाइनल कैमरन नौरी और ग्रिगोर दिमित्रोव के बीच होगा।

महिला वर्ग के सेमीफाइनल में विक्टोरिया अजारेंका का सामना येलेना ओस्टापेंको से होगा जबकि दूसरे में ओन्स जाबेयूर की भिड़त पाउला बाडोसा से होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!