लाइव न्यूज़ :

French Football League: काइलन एमबापे के गोल के बावजूद पीएसजी को लॉरेंट के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा, रिकॉर्ड 11वीं बार फ्रांसीसी लीग का खिताब जीतने की राह मुश्किल!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2023 15:46 IST

French Football League: पीएसजी को मैच में अधिकतर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि उसके खिलाड़ी अशरफ हकीमी को 20वें मिनट में ही दूसरा पीला कार्ड मिलने के कारण बाहर बैठना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देएमबापे ने 29वें मिनट में पीएसजी की तरफ से बराबरी का गोल किया। एंजो ली फी ने 15वें मिनट में लॉरेंट को बढ़त दिलाई थी। पीएसजी की यह लगातार तीन जीत के बाद पहली हार है।

French Football League: काइलन एमबापे के गोल के बावजूद पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को लॉरेंट के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी रिकॉर्ड 11वीं बार फ्रांसीसी फुटबॉल लीग का खिताब जीतने की राह थोड़ा मुश्किल हो गई है।

पीएसजी को मैच में अधिकतर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि उसके खिलाड़ी अशरफ हकीमी को 20वें मिनट में ही दूसरा पीला कार्ड मिलने के कारण बाहर बैठना पड़ा था। एमबापे ने 29वें मिनट में पीएसजी की तरफ से बराबरी का गोल किया। इससे पहले एंजो ली फी ने 15वें मिनट में लॉरेंट को बढ़त दिलाई थी।

उसकी तरफ से दो अन्य गोल रोमेन फेवरे और बांबा डिए्ंग ने किए। पीएसजी की यह लगातार तीन जीत के बाद पहली हार है। उसके अब 33 मैचों में 75 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज मार्सिले से केवल पांच अंक आगे है। मार्सिले ने एक अन्य मैच में ऑक्सेरे को 2-1 से पराजित किया।

एटलेटिको मैड्रिड में एक और जीत से रीयाल मैड्रिड पर दबाव बनाए रखा

एटलेटिको मैड्रिड ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और बड़ी जीत दर्ज की और स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में दूसरे स्थान के लिए रीयाल मैड्रिड पर दबाव बनाए रखा। एटलेटिको ने रविवार को वल्लाडोलिड हो 5-2 से करारी शिकस्त दी जो उसकी पिछले नौ मैचों में आठवीं जीत है।

अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको ने पहले हाफ में तीन और दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में दो गोल किए जिससे वह शहर के अपने प्रतिद्वंदी रीयाल मैड्रिड से केवल दो अंक पीछे रह गया है जबकि अभी छह दौर के मैच होने बाकी हैं।

रीयाल मैड्रिड ने शनिवार को अल्मेरिया को 4-2 से हराया था। इस जीत से एटलेटिको के 32 मैच में 66 अंक हो गए हैं जबकि रीयाल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 68 अंक हैं। बार्सिलोना 32 मैचों में 79 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है। 

टॅग्स :Kylian MbappeLionel Messi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!