लाइव न्यूज़ :

पुर्तगाल को हराकर फ्रांस नेशन्स लीग फाइनल्स में पहुंचा

By भाषा | Updated: November 15, 2020 12:20 IST

Open in App

लिस्बन, 15 नवंबर (एपी) एनगोलो कांते के गोल के दम पर विश्व चैम्पियन फ्रांस ने यूएफा नेशन्स लीग के मुकाबले में गत विजेता पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फाइनल्स में जगह पक्की की।

इस जीत के साथ ही फ्रांस ने ग्रुप तीन में 13 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया जबकि क्रिसटियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल (10 अंक) की टीम का खिताब के बचाव करने का सपना टूट गया।

मिडफिल्डर एनगोलो ने मैच के 54वें में पुर्तगाल के गोलकीपर रूइ पैट्रिको के हाथ से गेंद छटकने के बाद उसे गोल में बदल कर फ्रांस को बढ़त दिलायी जो मैच के आखिर तक कायम रही।

रक्षापंक्ति के शानदार खिलाड़ी माने जाने वाले एनगोलो के लिए 44वें अंतरराष्ट्रीय मैच में यह सिर्फ दूसरा गोल है। उन्होंने अपना पहला गोल 2016 में रूस के खिलाफ मैत्री मैच में किया था।

पुर्तगाल की टीम घरेलू मैदान पर प्रतिस्पर्धी मुकाबले में छह साल के बाद पहली बार हारी है। कोच फर्नांडो सैंटोस के लिए भी घरेलू मैदान पर यह पहली हार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!