लाइव न्यूज़ :

पूर्व भारतीय एथलीट इकबाल सिंह पत्नी और मां की हत्या के आरोप में अमेरिका में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2020 14:04 IST

Iqbal Singh: पूर्व भारतीय एथलीट इकबाल सिंह को अपनी पत्नी और मां के हत्या के आरोप में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है, आरोपों की प्रकृति को देखते हुए उसे जमानत नहीं मिली

Open in App
ठळक मुद्देइकबाल सिंह को अमेरिका में अपनी पत्नी और मां की हत्या के आरोपों में गिरफ्तार किया गया हैइकबाल ने 1983 में कुवैत में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोला फेंक में कांस्य जीता था

वॉशिंगटन: भारत के लिये एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले पूर्व एथलीट इकबाल सिंह को अपनी पत्नी और मां के हत्या के आरोप में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी है। ‘द फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर’ ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि पेनसिल्वेनिया के डेलवारे काउंटी के रहने वाले 62 वर्षीय इकबाल सिंह ने रविवार की सुबह पुलिस को फोन किया और अपना अपराध कबूल किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस जब न्यूटाउन टाउनशिप में इकबाल के आवास पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि वह खून से लथपथ हैं और उसने खुद को भी चोट पहुंचायी है। घर के अंदर दो महिलाओं के शव पड़े थे। इसमें कहा गया है इकबाल पर सोमवार को हत्या के आरोप तय किये गये और उन्हें हिरासत में रखा गया है।

इकबाल ने 1983 एशियाई चैंपियनशिप में जीता था ब्रॉन्ज मेडल

आरोपों की प्रकृति को देखते हुए उन्हें जमानत नहीं मिली। उसने अपना पक्ष रखने के लिये किसी वकील की सेवाएं नहीं ली हैं। इकबाल गोला फेंक के एथलीट थे और उन्होंने 1983 में कुवैत में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

यह उनके खेल करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। इसके बाद वह अमेरिका जाकर बस गये थे। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार वह टैक्सी कैब ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे। एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इकबाल को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया जहां वह पुलिस हिरासत में हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!