लाइव न्यूज़ :

फोर्ब्स ने जारी की अंडर 30 टॉप-30 भारतीयों की लिस्ट, इन चार खिलाड़ियों को मिली जगह

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 5, 2018 17:50 IST

फोर्ब्स की इंडिया 30 अंडर 30 की 2018 की लिस्ट में इन चार खिलाड़ियों को मिली जगह

Open in App

दुनिया में अपनी धाक जमाते भारत में प्रतिभाएं किस तेजी से उभर रही हैं इसकी झलक फोर्ब्स इंडिया की 2018 की यंग अचीवर्स अंडर-30 की लिस्ट से बाखूबी हो जाता है। फोर्ब्स इंडिया ने भारत के उन 30 प्रतिभाशाली लोगों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने पिछले साल अपनी प्रतिभा से देश का मान बढ़ाया और उसकी सेवा में योगदान दिया।

इस लिस्ट में खेल जगत के चार नाम शामिल हैं, जिनमें भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, महिला क्रिकेटर हरनप्रीत कौर, भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया, पिस्टर शूटर हिना सिद्धू शामिल हैं। 

फोर्ब्स इंडिया ने इस लिस्ट के लिए जारी अपने बयान में कहा है,  इस बार के चुनाव का आधार 'युवा और निडर।' इस बार का चुनाव मुश्किल था क्योंकि पिछले पांच साल के दौरान भारत में प्रतिभा का पूल बेहद विस्तृत हो गया है। इस साल की यंग अचीवर्स की लिस्ट में शामिल युवा पैसे और प्रसिद्धि का पीछा करने के बजाय देश की सेवा करने के उद्देश्य के प्रति केंद्रित हैं। 

फोर्ब्स इंडिया की अंडर-30 अचीवर्स लिस्ट में शामिल 4 खिलाड़ी

जसप्रीत बुमराह (क्रिकेटर), उम्रः 24 साल

हरमनप्रीत कौर (महिला क्रिकेटर), उम्रः 28 साल

सविता पूनिया (भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर), उम्र: 27 साल

हीना सिद्धू (पिस्टल शूटर), उम्र: 28 साल।

जानिए कौन हैं फोर्ब्स के टॉप अंडर-30 लिस्ट में शामिल खिलाड़ी

 जसप्रीत बुमराहः 2016 में अपना वनडे डेब्यू करने वाले 24 वर्षीय जसप्रीत बुमराह पिछले दो सालों के दौरान भारतीय तेज गेंदबाजी का प्रमुख हथियार बनकर उभरे हैं। अपनी घातक यॉर्कर से वह विपक्षी टीमों का कड़ा इम्तिहान लेते हैं। बुमराह ने अब तक 33 वनडे मैचों में 58 विकेट और 3 टेस्ट में 14 विकेट झटके हैं। 

हरमनप्रीत कौरः भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर पिछले साल हुए महिला वर्ल्ड कप से सुर्खियों में आई। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की जोरदार पारी खेलते हुए उन्होंने भारत को फाइनल में पहुंचाया। 28 वर्षीय हरमनप्रीत अब तक 78 वनडे मैचों में 854 रन बना चुकी हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाली पहली भारतीय हैं। हाल ही में वह बल्ले के ऐंडोर्समेंट के लिए सिएट के साथ करार करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं।

सविता पूनिया: भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता ने रियो ओलंपिक में भारतीय टीम के गोलकीपर की भूमिका निभाई थी। 2016 में हुए हॉकी वर्ल्ड लीग में जोरदार प्रदर्शन करते हुए 27 वर्षीय सविता ने भारत को 36 साल बाद ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने में अहम भूमिका निभाई थी। 

हिना सिद्धू: हिना पिस्टल शूटिंग में वर्ल्ड रैंकिंग में पहुंचने वाली पहली भारतीय हैं। हिना ने ये उपलब्धि 2013 में हासिल की थी। हिना 2014 में ISSF वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय पिस्टल शूटर बनी थीं। 28 वर्षीय सिद्धू को भारत की सबसे बेहतरीन पिस्टल शूटर में से एक गिना जाता है।

टॅग्स :फोर्ब्सजसप्रीत बुमराहहरमनप्रीत कौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह, केकेआर के खिलाफ 'बूम-बूम' बुमराह का बरसेगा कहर

क्रिकेटडरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में होंगे 5 मैच की टी20 सीरीज?, टीम इंडिया की घोषणा, देखिए दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम?

क्रिकेटIPL 2026 से पहले जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर चिंता? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

क्रिकेटमैं हर सुबह हनुमान चालीसा सुनता हूं?, हार्दिक पंड्या ने कहा-12 चक्कर मारो तो मैंने 15 दौड़े, वीडियो

क्रिकेट19 साल बाद बेलफास्ट में मैच खेलेगी टीम इंडिया?, आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी20 सीरीज?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!